bhagalpur news. तीसरे दिन सारण ने कोसी व तिरहुत मगध को किया पराजित

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेला गया

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेला गया. पहले मैच में सारण ने कोसी व दूसरे मैच में तिरहुत ने मगध को पराजित किया. जानकारी के अनुसार पहला मैच कोसी और सारण के बीच खेला गया. टॉस जीतकर सारण ने गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोसी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाए. विष्णु ने सर्वाधिक 25 रन का अहम योगदान दिया. आयुष ने 18, रिआंशु ने 13 और कृष्ण ने 15 रन जोड़े.

गेंदबाजी में सारण के शुभम ने चार ओवर में मात्र 11 रन देकर दो व आदर्श ने 2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारण की टीम ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सारण की जीत के नायक रहे मंजीत, जिन्होंने 58 गेंदों पर नाबाद 70 रन की पारी खेली. मैच के बाद सारण के मंजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

तिरहुत के शिवम को मैन ऑफ द मैच

दूसरे मैच में तिरहुत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 138 रन बनाए. शिवम कुमार ने 34, आशीष ने 24 और मणिकांत ने 25 रनों का योगदान दिया. मगध की ओर से गेंदबाजी में मणिकांत सबसे सफल रहे. उन्होंने 2.4 ओवर में 18 रन देकर पांच व अमन ने तीन विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मगध की टीम तिरहुत के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 14.3 ओवर में मात्र 68 रन पर ढेर हो गयी. समीर ने 21 रन बनाए. तिरहुत की ओर से आसिफ ने 10 रन देकर तीन विकेट व शानू ने दो विकेट हासिल किए. तिरहुत के शिवम कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दिनभर के मैचों में चयनकर्ता धनंजय कुमार, शैलेंद्र कुमार दीक्षित, नवीन भूषण शर्मा सहित अंपायर मनोज गुप्ता व जयंत कुमार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विशेष नजर बनाए हुए थे, ताकि आगामी चरणों के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन हो सके.

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयशंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी, शारीरिक शिक्षक नीरज राय, नवीन भूषण, आलोक कुमार, संजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे. इस आशय की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने दी.

आज का मैच

गुरुवार को पहला मैच सुबह 8 बजे तिरहुत बनाम कोसी व दूसरा मैच दोपहर 12 बजे मेजबान भागलपुर और पटना के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >