Samsaptak Yog: आज बनेगा समसप्तक योग का शुभ संयोग, धनु समेत पांच राशि वाले होंगे भाग्यशाली, खुलेंगे समृद्धि के द्वार

Samsaptak Yog: गुरुवार (12 दिसंबर) को शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर पांच राशियों के लिए शुभ योग बन रहा है.

Samsaptak Yog: 12 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा. शुभ मुहूर्त गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:54 − 12:34 रहेगा. राहुकाल दोपहर 13:31 से 14:47 मिनट तक रहेगा. गुरुवार को गुरु और सूर्य ग्रह के बीच समसप्तक योग बनने से शुभ संयोग है. इसमें धनु समेत पांच राशि वालों के लिए समृद्धि के द्वार खुलेंगे. पंडित विजयानंद शास्त्री ने बताया कि 12 दिसंबर गुरुवार को गुरु और सूर्य ग्रह के बीच समसप्तक योग बन रहा है. इसी दिन मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि भी है. समसप्तक योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग है.

मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ के लिए शुभ योग

ज्योतिषाचार्य दीपक पाठक सारस्वत ने बताया कि शुभ योग पांच राशियों के हित में है. सामाजिक कार्यों से नेम-फेम बढ़ेगा. प्रेम संबंधों के लिए सकारात्मक होगा. इन इन उपायों को करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलेगा. इसमें मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि शामिल है. इन पांच राशियों को सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति भी होगी..

पंडित समीर मिश्रा ने बताया कि 12 दिसंबर को बुध संध्या 6 बजकर 16 मिनट पर उदित हो जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र में बुध को सुख, उत्तम स्वास्थ्य और तेज बुद्धि , एकाग्रता, व्यापार आदि का कारक माना जाता है. ऐसे में बुध के उदय होने पर इन तीन राशियों को व्यापार, करियर के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ सकता है. ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ स्थिति में बदलाव होता रहता है. जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है.

बुध का उदित होना सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इस राशि में बुध चौथे भाव में उदित हो रहे हैं. बुध ग्रह इस राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं. चौथे भाव में उदित होने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं. धन कमाने के कई स्त्रोत खुल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav की सरकार में होंगे 3 डिप्टी सीएम! जानें किन-किन नेताओं ने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >