सदर अस्पताल ने जारी किया आज का ओपीडी शेड्यूल, इन डॉक्टरों की रहेगी तैनाती

भागलपुर सदर अस्पताल ने मंगलवार के लिए OPD कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज और परामर्श मिल सके।

भागलपुर : लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए मंगलवार का ओपीडी कार्यक्रम जारी किया गया है. अस्पताल प्रशासन की ओर से अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज और चिकित्सकीय परामर्श मिल सके. ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी.

इन विभागों में उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर

चिकित्सा विभाग: डॉ. एचपी जायसवाल, डॉ. हीरा कांतोनी, डॉ. चंदन कुमार तिवारी, डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. सैफ अली बेग.

शल्य विभाग: डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. विप्लव बलराज, डॉ. शुभम सार्थक, डॉ. आशीष रंजन.

हड्डी रोग विभाग: डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामाशेखर सुनन, डॉ. अविनाश कुमार.

नेत्र रोग विभाग: डॉ. सत्यदीप गुप्ता.

कान, नाक एवं गला विभाग: डॉ. प्रिंस कुमार.

दंत रोग विभाग: डॉ. स्वप्निल चंद्रा, डॉ. प्रमोद कुमार.

शिशु रोग विभाग: डॉ. कुंदन शर्मा, डॉ. स्नेहा भूषण, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. शशि भूषण.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर अपना पंजीकरण करा लें, ताकि ओपीडी की सुविधा समय पर मिल सके. मरीजों की संभावित भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का दावा किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >