सभी एसडीओ व डीसीएलआर अंचलों का हर दिन करेंगे निरीक्षण

जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में बेहतर क्रियान्वन और मॉनिटरिंग के लिए सदर, कहलगांव व नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारियों व भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं के बीच जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने अंचलों का आवंटन किया है. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन अपने-अपने आवंटित अंचलों में जाकर निरीक्षण करेंगे.

जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में बेहतर क्रियान्वन और मॉनिटरिंग के लिए सदर, कहलगांव व नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारियों व भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं के बीच जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने अंचलों का आवंटन किया है. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन अपने-अपने आवंटित अंचलों में जाकर निरीक्षण करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी राजस्व से संबंधित सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए व्यापक सुधार लाने का काम करेंगे. इसके साथ-साथ प्रगति रिपोर्ट से प्रत्येक सप्ताह डीएम व एडीएम (राजस्व) को अवगत करायेंगे. अंचलों के पदाधिकारियों व कर्मियों के कार्य में सुधार नहीं होने और कार्य की शिथिलता की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए अनुशंसा करेंगे.

———————-

पदाधिकारी : आवंटित अंचल

सदर एसडीओ : जगदीशपुर, गोराडीह व शाहकुंड

नवगछिया एसडीओ : नवगछिया, गोपालपुर व नारायणपुर

कहलगांव एसडीओ : सन्हौला

सदर डीसीएलआर : सुलतानगंज, नाथनगर व सबौर

नवगछिया डीसीएलआर : रंगराचौक, खरीक, बिहपुर व इस्माइलपुर

कहलगांव डीसीएलआर : पीरपैंती व कहलगांव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >