नशा मुक्ति केंद्र प्रकरण : अमरेश की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटने से मौत का खुलासा

नशा मुक्ति केंद्र प्रकरण : अमरेश की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटने से मौत का खुलासा

इशाकचक थाना क्षेत्र के बौंसी पुल के समीप एनजीओ संचालित नशा मुक्ति केंद्र में मधेपुरा के ग्वालपाड़ा निवासी अमरेश की मौत के मामले में हत्या की पुष्टि हो गयी है. मामले में मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम विभाग ने रिपोर्ट इशाकचक पुलिस को सौंप दी है. इसमें भारी और भोतरे वस्तु से सीने पर किये गये वार की वजह से मौत होने की बात कही गयी है. हत्या के कारणों को स्पष्ट करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि चेस्ट हैमरेज और स्ट्रोक की वजह से अमरेश की मौत हुई थी. इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है. सुरक्षित रखे गये बिसरा को एफएसल लैब को भेजने का अनुसंधानकर्ता को निर्देश दिया गया. कांड के नामजद अभियुक्त केंद्र संचालक पूर्णिया निवासी सुमित कुमार झा सहित केंद्र के कथित चिकित्सक ज्ञानरंजन कुमार, सीके सिंह और मो अफरोज की तलाश में दूसरे जिला व राज्यों में छापेमारी के लिए जायेगी. इधर बुधवार को जगदीशपुर सीओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर उस घर को सील कर दिया. की गयी जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि जिस घर में नशा मुक्ति केंद्र संचालित किया जा रहा था वह किसी कोर्ट कर्मी का है. मामले को लेकर मकान मालिक से भी पूछताछ किये जाने की बात कही गयी. अमरेश की मौत के बाद केंद्र में हुई थी तोड़फोड़, 10 मरीज हुए थे फरार नई दिशा फाउंडेशन नामक एनजीओ के नाम से संचालित नशा मुक्ति केंद्र में जैसे ही इस बात की जानकारी मिली कि अमरेश की मौत हो चुकी है, वहां भर्ती मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया था. इस बात की जानकारी केंद्र में भर्ती अन्य मरीजों ने पुलिस को दिये बयान में किया है. जब एफएसएल टीम मौके पर जांच को पहुंची तो उसने पाया कि केंद्र के भीतर के कई सामान अस्त-व्यस्त और तोड़ कर बिखेरे गये हैं. इस बात का भी खुलासा हुआ है कि घटना के बाद केंद्र से करीब 10 मरीज फरार हुए हैं. जबकि बचे हुए मरीजों को पुलिस ने उनके परिजनों को बुला कर सौंप दिया था. मरीजों ने लगाये थे गंभीर आरोप, संबंधित विभाग ने भी शुरू की जांच इशाकचक स्थित नशा मुक्ति केंद्र के मरीजों का कुछ वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके द्वारा इस बात का खुलासा किया गया था कि किस तरह से अनाधिकृत रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सुमित कुमार झा व उसके सहयोगियों द्वारा मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था. इसमें मल खिलाने, बाथरूम साफ कराने, खाना बनवाने और कपड़ा धुलवाने का काम कराया जाता था. इस बात का भी खुलासा हुआ था कि केंद्र के संचालकों द्वारा पहले लोगों को नशा करा कर उन्हें आदि बनाया जाता था. इसके बाद उनके परिजनों से मोटी रकम लेकर उन्हें केंद्र में भर्ती कराया जाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >