रेस्टोरेंट संचालक से मांगी रंगदारी, केस दर्ज

रेस्टोरेंट संचालक से मांगी रंगदारी, केस दर्ज

भागलपुर. इशाकचक थाना क्षेत्र स्थित कचहरी चौक के समीप अरेबियन डिलाइट्स रेस्टोरेंट के संचालक को कॉल कर बदमाशों ने दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की. घटना को लेकर रेस्टोरेंट संचालक मो. अजहर ने इशाकचक थाना में केस दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में उन्होंने उल्लेख कि है कि 10 फरवरी को उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात शख्स ने कॉल किया. कॉल करने वाले ने दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की. रंगदारी नहीं देने पर दुकान बंद करवा देने की धमकी दी. बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच लड़ाई, काउंटर केस दर्ज भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के तिलकामांझी बस डिपो के पीछे सुरखीकल आदर्श कॉलोनी झोपड़पट्टी में बच्चों के विवाद में दो दिन पूर्व जमकर मारपीट-लड़ाई हुई थी. मामले में दोनों पक्षों के लोग भी जख्मी हुए थे. दोनों पक्षों की ओर से मामले में इलाज कराने के बाद थाना में आवेदन दिया गया. जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. एक पक्ष की ओर से मामले में सुनीत देवी तो दूसरे पक्ष की ओर से चंपा देवी ने केस दर्ज कराया है. सैंडिस के बाहर से बाइक चोरी, केस दर्ज भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित सैंडिस कंपाउंड में टहलने गए बांका जिला के फुल्लीडुमर निवासी पंकज कुमार की बाइक चाेरी हाे गई. विगत 8 फरवरी की शाम चोरी हुई बाइक को लेकर उन्होंने तिलकामांझी थाना को आवेदन दिया था. जिसके आधार पर मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. ट्रांसफॉर्मर के पास दुकान में लगी आग, पाया काबू भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सूजागंज मुख्य बाजार स्थित एक मनिहारी दुकान में मंगलवार दाेपहर आग लग गई. मिली जानकारी के अनुसार आग पहले दुकान के बाहर ट्रांसफॉर्मर में लगी थी. जोकि फैलते हुए दुकान तक जा पहुंची थी. हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से पहले बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर कनेक्शन काटी गयी. इसके बाद लोगों ने मिल कर पानी डाल आग पर काबू पा लिया. भटकी बच्ची को परिजनों को किया सुपुर्द भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र की एक छाेटी बच्ची मंगलवार काे भटक गई थी. वह सड़क किनारे राे रही थी, तभी डायल 112 टीम काे किसी ने काॅल कर दिया. टीम आई ताे बच्ची काे लेकर थाने पहुंची. इसके बाद इशाकचक पुलिस ने अपने स्तर से छानबीन कर उसके माता-पिता काे सूचना भिजवाया ताे परिजन पहुंचे. इसके बाद परिजनाें काे बच्ची साैंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >