Bhagalpur रामधनी का घर हुआ विरान, चेहते भी पहचाने से कर रहे इंकार

रामधनी का घर हुआ विरान, चेहते भी पहचाने से कर रहे इंकार

भागलपुर के सुलतानगंज से डबलू/शुभंकर की रिपोर्ट:

सुल्तानगंज नगर परिषद हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी रामधनी यादव का एनकाउंटर में मारे जाने के बाद इस मामले में तीन आरोपी फरार हैं. भागलपुर एसएसपी ने फरार होने वाले आरोपी नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी उनके पुत्र मनीष कुमार, अंकित कुमार पर इनाम घोषित किया है. फरार आरोपियों पर इनाम घोषित होने के बाद रामधनी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. उनके चाहने वाले लोग भी अब उनको पहचानने से इनकार कर रहे हैं. कोई भी शुभचिंतक उनके घर पर देखने तक भी नहीं पहुंच रहे हैं. घर पर सिर्फ दो-चार बच्चे मौजूद हैं लेकिन कोई भी कुछ बोलने से भी परहेज कर रहे हैं. इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि उपसभापति नीलम देवी पर पांच हजार उनके पुत्र मनीष कुमार व अंकित यादव पर 25-25 हजार का इनाम का घोषित किया गया है. भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने घोषणा की है. सुल्तानगंज नगर परिषद में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद राजनीतिक सरगर्मी में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है. कहीं भी कोई राजनीतिक हलचल नहीं है. पूर्व में एनकाउंटर में मारे गए अपराधी रामधनी यादव के घर पर अतिक्रमण किए हुए जमीन पर बुलडोजर चलाया गया है. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुल्तानगंज में सक्रिय हो करके इस मामले को देख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >