रक्षा बंधन पर भी कइयों का कटा चालान,मास्क और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया फाइन

रक्षा बंधन पर भी कइयों का कटा चालान,मास्क और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया फाइन

भागलपुर: सोमवार को रक्षा बंधन के दिन भी मास्क और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर फाइन का डंडा चला. जिला भर में मास्क नियम के उल्लंघन को लेकर 380 लोगों से 19 हजार रुपये की फाइन राशि वसूली गयी. इसमें सर्वाधिक कोतवाली थाना ने 62 लोगों का और मोजाहिदपुर पुलिस ने बिना मास्क पहने या गलत तरीके से मास्क पहने 31 लोगों से फाइन की वसूली की. इधर यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर भी जिला भर के थानों में चलाये गये अभियान के दौरान 58 लोगों से 38 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >