Bhagalpur news वारंटी, कुर्की व लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें

नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी हुई

नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी हुई. बैठक में नवगछिया पुलिस जिला के सभी थाना अध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों की समीक्षा की गयी और अनुसंधान में तेजी लाने पर जोर दिया गया. एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वारंटी, कुर्की और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें.

पर्व-त्योहारों पर रखें विशेष सतर्कता

एसडीपीओ ने कहा कि माघी पूर्णिमा, उर्स मेला और मैट्रिक परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, प्रकाश की व्यवस्था व पुलिस की कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से स्नान कर सकें.

बिहपुर में आयोजित उर्स मेले को लेकर विशेष चर्चा हुई. एसडीपीओ ने कहा कि मेले की सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए. मेले आयोजन समितियों से नियमित समन्वय बनाए रखने और वहां पुलिस बल की उचित तैनाती करने का निर्देश दिया.

मैट्रिक परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट में रहेगी

17 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी. सभी थाना प्रभारियों को परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने शराबबंदी और ट्रैफिक नियमों के सख्त अनुपालन पर बल दिया. स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, पर्व-त्योहारों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर नवगछिया कुमार बृजेश, गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, परवत्ता थानाध्यक्ष शंभू कुमार, रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, ढोलबज्जत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कदवा थानाध्यक्ष सुजीत वारसी, खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार, नदी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, झंडापुर थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार सहित कल्याण पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >