bhagalpur news. सार्वजनिक स्थानों, समारोह व वाहनों में अश्लील बजाने पर रोक

अश्लील गाना बजाने पर पांबदी लगायी गयी है. सार्वजनिक स्थानों,समारोह बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा, टोटो आदि में अश्लील गाना बजाने पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी.

अश्लील गाना बजाने पर पांबदी लगायी गयी है. सार्वजनिक स्थानों,समारोह बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा, टोटो आदि में अश्लील गाना बजाने पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के निर्देश पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि चार पहिया वाहनों में धड़ल्ले से अश्लील गाना बजाया जा रहा है. ऐसे में समाज पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा है. इस तरह के गीतों के प्रसारण से महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा व बच्चों की मनोवृति बुरी तरह से प्रभावित होती है. अश्लील गानों के कारण महिलाएं कहीं न कहीं असुरक्षित महसूस करती हैं. इस प्रकार के गाने महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं. अश्लील गाने छोटे-छोटे बच्चों को भी गलत संदेश देते है. उन्हें गलत दिशा में जाने के लिए प्रेरित करते हैं. इस बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला के सभी थानाध्यक्षों को आगामी पर्व को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में अश्लील गाने जैसे हिंदी, भोजपुरी सहित स्थानीय भाषाओ के प्रसारण पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. साथ ही ऐसे मामलों को चिन्हित कर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >