Bhagalpur News भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :
स्थानीय मंडियों में इन दिनों खाद्य पदार्थों में कोई खासकर अंतर नहीं आया है, लेकिन सर्राफा बाजार के भावों में बदलाव देखा जा रहा है. खासकर साेना-चांदी की कीमत पिछले दो दिनों में तब्दीली आयी है. शनिवार को भाव स्थिर रहा. ताजा थोक दरों पर नजर डालें तो दाल, अनाज और तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं खुदरा बाजार में कुछ क्षेत्रों में हल्की तेजी है. सर्राफा बाजार में पहले से ही कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.
24 कैरेट सोना : 1.55 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना : 1.40 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
चांदी: 2.47 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)
चना व मसूर दाल70 रुपयेअरहर दाल108 – 120 रुपये
मूंग दाल98 रुपयेकलाई दाल105 – 115 रुपये
आटा35 रुपयेकतरनी चावल 80 से 160 तक
अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.तेलहन बाजार में बढ़त
खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 13 लीटर वाले धारा तेल का डिब्बा 2500 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.
