Bhagalpur News: मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस कोर्स में 50 सीट बढ़ाने की तैयारी

जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक ने स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट

– जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक ने स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट- इस समय 120 सीटों पर हो रहा नामांकन, सीट बढ़कर हो जायेगी 170

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में नामांकन की सीट को 120 से बढ़ा कर 170 करने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से अतिरिक्त छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल, शिक्षकों की संख्या समेत अन्य संसाधनों की जानकारी ली. मामले पर जेएलएनएमसीएच के अस्पताल अधीक्षक डॉ हेमशंकर शर्मा ने बताया कि इस समय संस्थान में राज्य कोटा से 100 सीट व केंद्रीय कोटा की 20 सीटों पर नामांकन हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य सरकार के कोटे की 50 अतिरिक्त सीटों को बढ़ाने की तैयारी चल रही है. सोमवार को इससे संबंधित मीटिंग प्रधान सचिव के साथ हुई है. उनसे 150 सीट के हॉस्टल निर्माण की मांग की गयी है. अधिकारी को बताया गया कि हॉस्टल की मांग कई वर्षों से की जा रही है. सीट बढ़ने के बाद छात्रों के रहने की व्यवस्था करनी होगी.

शिक्षकों की संख्या कम, होगी नियुक्ति : जेएलएनएमसीएच के अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि एमबीबीएस सीट बढ़ने के बाद अतिरिक्त शिक्षकों की जरूरत होगी. शिक्षकों की संख्या को 36 प्रतिशत तक बढ़ाने की जरूरत होगी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिक्षकों की नियुक्ति कर कमी दूर की जायेगी. उन्होंने बताया कि कब से नये सीट पर नामांकन शुरू होगा, इससे संबंधित अधिसूचना जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी होगी.

हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प : केंद्र व राज्य सरकार की ओर से बिहार समेत देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प लिया गया है. हाल ही में भागलपुर से सटे बांका व मुंगेर जिले में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >