Bhagalpur News: भागलपुर- गनगनिया रेलखंड में आज रहेगा पावर व ट्रैफिक ब्लाॅक

नाथनगर, अकबरनगर, सुलतानगंज व गनगनिया स्टेशनों के बीच रविवार चार मई को लेबल क्रॉसिंग हटा कर वहां सब-वे का निर्माण होना है.

वरीय संवाददाता, भागलपुर

नाथनगर, अकबरनगर, सुलतानगंज व गनगनिया स्टेशनों के बीच रविवार चार मई को लेबल क्रॉसिंग हटा कर वहां सब-वे का निर्माण होना है. इसी को लेकर नाथनगर व अकबरनगर के बीच सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक व सुलतानगंज और गनगनिया के बीच सुबह 9.15 बजे से शाम 4.15 तक ट्रैफिक व पावर ब्लाॅक लिया गया है. इसको लेकर 73429- 73430 भागलपुर-जमालपुर व 63423-63424 जमालपुर-किऊल पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है. वहीं, 13409-13410 मालदा-किऊल एक्सप्रेस को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. यह ट्रेन किऊल के बजाय भागलपुर तक चलेगी और यहीं से लौटेगी. इसी तरह 13241-13242 बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी किऊल तक व 63431-63432 साहिबगंज-जमालपुर मेमू भागलपुर तक ही चलेगी और यहीं से लौट जायेगी.

भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 11.55 के बजाय 4.15 बजे खुलेगी

तीन ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया है. 12367 अप भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने तय समय दिन के 11.55 बजे के बजाय 260 मिनट की देरी से शाम 4.15 बजे व 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस दोपहर 2.05 के स्थान पर 140 मिनट की देरी से शाम 4.25 बजे भागलपुर से रवाना होगी. वहीं 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर दोपहर 2.08 बजे के स्थान पर दो घंटे विलंब से शाम 4.08 पर जमालपुर से खुलेगी. इसके अलावा 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर किऊल से झाझा-जसीडीह होकर चलेगी। यह ट्रेन भागलपुर नहीं आयेगी. 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस को 3 मई को 60 मिनट व 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर को 4 मई को डेढ़ घंटे कंट्रोल कर चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >