माय फेस्टिव रील्स में भागलपुर की पूनम झा को मिला द्वितीय स्थान

प्रभात खबर और रिलायंस ट्रेंड्स के संयुक्त प्रयास से इस त्योहारी सीजन में धमाकेदार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था.

प्रभात खबर और रिलायंस ट्रेंड्स के संयुक्त प्रयास से इस त्योहारी सीजन में धमाकेदार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया था. इसमें भागलपुर की पूनम झा को द्वितीय स्थान मिला. इसके अंतर्गत प्रतिभागियों ने माय फेस्टिव लुक में अपना फोटो और माय फेस्टिव रील में 40 सेकंड का वीडियो बना कर भेजा. प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को इनाम जीतने का अवसर मिला. प्रतियोगिता के विजेता को 35 हजार, 25 हजार और 15 हजार रुपये के इनाम दिये जायेंगे. निर्णायक मंडली ने तस्वीर और वीडियो का आकलन करने के बाद विजेताओं की घोषणा की. विजेताओं को 6 दिसंबर पटना में पुरस्कृत किया जायेगा. कार्यक्रम दोपहर के 12 बजे से ट्रेंड्स एम्बिशन कॉर्पोरेट पार्क, एम्बिशन कॉर्पोरेट बिजनेस पार्क, अपोजिट उद्यान हॉस्पिटल, इ- बोरिंग कैनाल रोड, पटना में आयोजित किया जायेगा. विजेता प्रतिभागी अपने साथ पहचान पत्र जरूर ले कर आये.

ये रहे विजेता

माय फेस्टिव रील्स

प्रथम : प्रिया पांडेय (रांची)

द्वितीय : पूनम झा (भागलपुर )

तृतीया : कुमारी शिवंशी (जमशेदपुर )

माय फेस्टिव लुक

प्रथम : पायल दास (रांची )

द्वितीय : डिंपल गुप्ता (पटना )

तृतीया : गरिमा प्रिया (पटना )

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >