एमपी द्विवेदी रोड सील करने का प्रस्ताव देगी पुलिस

एमपी द्विवेदी रोड सील करने का प्रस्ताव देगी पुलिस

भागलपुर: दो दिन पूर्व एमपी द्विवेदी रोड में दवा लेने पहुंचे अज्ञात व्यक्ति की दवा दुकान पर ही मौत हो गयी. बाद में जब उसका टेस्ट कराया गया, तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. घटना को भागलपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया है. मामले में मरीज किन-किन दुकानों में गया था और किन लोगों के संपर्क में आया था, इसका पता लगाया जा रहा है.

लेकिन पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है. जिसको लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र और तातारपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एमपी द्विवेदी रोड यानी दवा पट्टी में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने की आशंका जतायी जा रही है.

व���ीं, एमपी द्विवेदी रोड में लोगों की भीड़ कम होती नहीं दिख रही है. इसको भागलपुर पुलिस सदर एसडीओ और केमिस्ट एसोसिएशन को पत्र लिखने की तैयारी में है. जिसमें एमपी द्विवेदी रोड पर लोगों और वाहनों की संख्या को कम करने के लिए इलाके को सील करने का प्रस्ताव शामिल है.

सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने बताया कि सदर एसडीओ ही उक्त इलाके को सील करने का निर्णय लेंगे. पुलिस की ओर से एमपी द्विवेदी रोड को सील करने का प्रस्ताव जल्द ही उन्हें सौंप दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >