Bhagalpur News: आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर निषेधात्मक कार्रवाई शुरू करे पुलिस : एसडीओ

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर निषेधात्मक कार्रवाई शुरू करे पुलिस : एसडीओ

– एसडीओ ने विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारी के साथ की बैठक

प्रतिनिधि, कहलगांव

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुमंडल स्तरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. बैठक में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, बूथों तक पहुंचने के लिए रूट चार्ट और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता जैसे विषयों पर चर्चा की गयी. पुलिस पदाधिकारी को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर निषेधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. बैठक में एसडीपीओ वन कल्याण आनंद, एसडीपीओ टू अर्जुन प्रसाद गुप्ता समेत अनुमंडल के सभी थाना के थाना अध्यक्ष आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >