Bhagalpur news महिला हत्याकांड में दोषियों को बचा रही पुलिस : मंगनी लाल

खरीक थाना क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या से सियासी माहौल गरमा गया है.

खरीक थाना क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या से सियासी माहौल गरमा गया है. बुधवार को नवगछिया पहुंचे राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना को अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और दिल दहला देने वाला बताया. उन्होंने कहा कि महिला की तेजाब डाल कर हत्या की गयी. रेप की आशंका है. मृतका के बेटे के अनुसार अत्याचार की सारी सीमाएं पार कर दी गयी. मृतका की टांग चीर दी गयी. पुलिस शुरुआत से ही मामले को दबाने की कोशिश की. हत्या के बाद भी पुलिस ने एफआईआर में हत्या की धारा नहीं जोड़ा. मुख्य आरोपित गुड्डू सिंह सनगही का नाम भी एफआईआर में दर्ज नहीं किया. इससे साफ है कि पुलिस अपराधियों को बचाने में जुटी है. राजद ने इस जघन्य अपराध की जांच के लिए एक विशेष कमेटी बनायी है, जो पूरे मामले की तह तक जाएगी और पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी. हमारी पार्टी के वकील पीड़ित परिवार को मुफ्त कानूनी सहायता देंगे. राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस निर्मम हत्या में शासक दल के लोगों की संलिप्तता है और पुलिस प्रशासन उन्हीं की सहायता कर रहा है. उनकी पार्टी के पास 2017 से अब तक ऐसे 15 मामले हैं, जिन्हें दबा दिया गया. मृतका के शव को पुलिस ने परिजनों को नहीं सौंपा और कहा कि फॉरेंसिक जांच के लिए ताबूत में रखने की जरूरत है. यह सबूत मिटाने और समय नष्ट करने की कोशिश है.

आत्मादास ठाकुरबाड़ी मामले में विधि व्यवस्था डीएसपी ने की जांच

सुलतानगंज बालू घाट रोड स्थित आत्मादास ठाकुरबाड़ी से मूर्ति, जेवर की चोरी सहित अन्य घटना की जांच गुरुवार को विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्र भूषण ने की. कांड के अनुसंधानकर्ता व थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार साथ पहुंचे. विधि व्यवस्था डीएसपी ने घटना का पर्यवेक्षण किया. ठाकुरवाड़ी मे लगे सीसीटीवी कैमरा जो खराब थे, उसे गुरुवार को ठीक कराया गया है. कुछ जगहों पर नया कैमरा लगाने की बात कही. गुरुवार को विधि व्यवस्था डीएसपी ने पर्यवेक्षण में ठाकुरबाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. चोरी मूर्ति व जेवर के संबंध में आवश्यक जांच कर पूछताछ की. उन्होंने ठाकुरबाड़ी के मोकामी महंत अनुज मुनी से पूछताछ की. महंथ ने दर्ज प्राथमिकी की पुष्टि की. डीएसपी ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की. जांच पड़ताल के बाद विधि व्यवस्था डीएसपी ने बताया कि ठाकुरबाड़ी की स्थलीय जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया गया. खराब सीसीटीवी कैमरा को ठीक रखने और कुछ नये जगहों पर कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया. मोकामी महंथ के दर्ज प्राथमिकी की जांच की जा रही है. दोनो पक्षों ने मामला दर्ज कराया है. जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगा. डीएसपी ने अन्य कांडों का भी पर्यवेक्षण किया. उन्होंने दर्ज कराये एक मामले में सीओ से भी पूछताछ कर आवश्यक जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >