मतदान के लिए लोगों को कराया गया संकल्पित

लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए बुधवार को कॉलेजों द्वारा गोद लिये गये गांव में एनएसएस के बैनर तले मतदाता जागरूकता महाअभियान चलाया गया. साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए संकल्पित भी कराया गया.

लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए बुधवार को कॉलेजों द्वारा गोद लिये गये गांव में एनएसएस के बैनर तले मतदाता जागरूकता महाअभियान चलाया गया. साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए संकल्पित भी कराया गया. विवि के एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने कहा कि उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विवि के रजिस्ट्रार को एक लाख संकल्प पत्र प्रेषित किया था. इसमें एनएसएस के लगभग 21 इकाइयों को 65000 संकल्प पत्र कार्यालय से निर्गत किये गये. मुख्यालय व बाहर के काॅलेजों में संकल्प पत्र का वितरण किया गया. मारवाड़ी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विजय कुमार व बासुकी कुमार ने बताया कि कॉलेज से लेकर साहेबगंज दलित टोला और इंदिरा कॉलोनी तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष, रितेश, अक्षय, हरिओम, विवेक, निक्की, दुर्गेश, शिवसागर, मयंक, यश, ज्योति, शीतल, दिव्यशा, दीपशिखा, रंजना, नेहा, सेजल आदि ने अहम भूमिका निभायी. महादेव सिंह कॉलेज में भी निर्वाचक साक्षरता क्लब का गठन किया गया. क्लब के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर अभियान चलाया गया. गोद लिए गांव में मतदाता संकल्प-पत्र वितरित किया गया. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार पांडेय, डॉ आनंद कुमार मिश्र, डॉ विभु कुमार राय, डॉ सीपी आजाद, प्रो मनोज कुमार, डॉ वंशीधर मिश्र मौजूद थे.

बीएन कॉलेज में भी एनएसएस इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर तान्या, निधि, गुलजार, रोशन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >