bhagalpur news. वार्ड 18 व 19 में जलजमाव से लोग परेशान

सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 और 19 में जल निकासी की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद रीना देवी उर्फ रानी देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर अविलंब समाधान की मांग की है

सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 और 19 में जल निकासी की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद रीना देवी उर्फ रानी देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर अविलंब समाधान की मांग की है. उन्होंने बताया कि नाले के पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण क्षेत्र में लंबे समय से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है. वार्ड पार्षद ने कहा कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को जलजमाव से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके. स्थानीय निवासी दीपक कुमार उर्फ आर्यन कुमार ने बताया कि जलजमाव के कारण क्षेत्र के हैंडपंप और अन्य पेयजल स्रोत भी प्रभावित हो रहे हैं. कई जगहों पर हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से भी सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >