bhagalpur news. लैलख स्टेशन पर जीआरपी टीम पर हमला मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

नवंबर 2025 में लैलख स्टेशन पर शराब तस्करों को पकड़ने गयी जीआरपी टीम पर पथराव किया गया था. मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों पर जीआरपी थाना में मामला दर्ज हुआ था.

नवंबर 2025 में लैलख स्टेशन पर शराब तस्करों को पकड़ने गयी जीआरपी टीम पर पथराव किया गया था. मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों पर जीआरपी थाना में मामला दर्ज हुआ था. जीआरपी को मामले के मुख्य आरोपित ज्ञानी मंडल के घर में छिपे होने की सूचना मिली. जीआरपी ने सबौर थाना के साथ लैलख स्थित ज्ञानी मंडल के घर की घेराबंदी की. छापेमारी का नेतृत्व जीआरपी एएसपी ने किया. छापेमारी गुरुवार की सुबह लगभग चार बजे हुई. छापेमारी की खबर लगते ही ज्ञानी मंडल छत से दूसरे छत पर फांद कर भागने लगा. उसके साथ एक और आदमी भी भागने लगा. ज्ञानी मंडल पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया. लेकिन उसका एक सहयोगी भागने के क्रम में चोट लगने से पकड़ा गया. टीम ने उसे संदिग्ध मानते हुए गिरफ्तार कर लिया. मामले में जीआरपी थाना में मामला दर्ज किया गया. – ज्ञानी मंडल के घर से एक कट्टा व दो गोली बरामद किया, पत्नी को भी लिया हिरासत में ज्ञानी मंडल के घर से छापेमारी में एक कट्टा, दो गोली, चांदी के जेवरात व बेशकीमती पत्थर जिनमें पोखराज, मूंगा आदि बरामद किये गये. टीम ने ज्ञानी मंडल की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. – 2025 के नवंबर लैलख स्टेशन पर शराब बरामदगी के समय हुआ था पथराव जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि लैलख स्टेशन पर नवंबर 2025 में शराब बरामदगी के समय हमला किया गया था. आराेपित बनाये गये कई लोगों ने बेल ले लिया था. उन्होंने बताया कि मामले में सौरभ मंडल, ज्ञानी मंडल, संतोष मंडल, अखिलेश कुमार व लादेन कुमार फरार चल रहा था. सूचना मिली कि मामले के मुख्य आरोपित ज्ञानी मंडल लैलख स्थित आवास पर है. सूचना मिलने में जीआरपी के एएसपी के नेतृत्व में सबौर थाना के साथ मिलकर छापेमारी की गयी. सबौर थाना में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >