तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को ओएमएसपी व फिश एंड फिशरीज कोर्स का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया. दोनों स्नातक कोर्स के सेमेस्टर दो सत्र 2024-27 के लिए नौ से 12 फरवरी तक फॉर्म भरे जायेंगे. 13 से 16 फरवरी तक दंड शुल्क के साथ फॉर्म भरे जायेंगे. पीजी पर्शियन विभाग में ओएमएसपी की परीक्षाएं 21, 23, 25 व 27 फरवरी और फिश एंड फिशरीज की परीक्षाएं 21, 23 व 25 फरवरी को 11 से दो बजे तक होंगी. इन दोनों कोर्स के ऑनर्स पेपर सेमेस्टर दो सत्र 2024-27 के लिए ओएमएसपी की परीक्षा एसएम कॉलेज में 14 व 16 मार्च और फिश एंड फिशरीज की परीक्षा जीबी कॉलेज में 14 मार्च को होगी. वहीं ओएमएसपी व फिश एंड फिशरीज सेमेस्टर वन सत्र 2025-28 के लिए 17 से 20 फरवरी तक फॉर्म भरे जायेंगे और 21 से 23 फरवरी तक दंड शुल्क के साथ फॉर्म भरे जायेंगे. दोनों परीक्षा पीजी पर्शियन विभाग में होगी. ओएमएसपी की परीक्षाएं सात, नौ, 11 व 13 मार्च और फिश एंड फिशरीज की परीक्षाएं सात, नौ व 11 मार्च को होगी. ओएमएसपी व फिश एंड फिशरीज ऑनर्स पेपर सेमेस्टर वन सत्र 2025-28 के लिए भी परीक्षाएं होंगी. ओएमएसपी ऑनर्स के लिए एसएम कॉलेज में 17 व 18 मार्च और फिश एंड फिशरीज की परीक्षा जीबी कॉलेज में 17 मार्च को होगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.