Bhagalpur News: सांसद के गार्ड पर भी गोली चलाने वाला कुख्यात रोबिल यादव गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के क्रम में एनबीडब्लू वारंटी लत्तीपुर निवासी रविन्द्र यादव उर्फ रोबिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बिहपुर

. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के क्रम में एनबीडब्लू वारंटी लत्तीपुर निवासी रविन्द्र यादव उर्फ रोबिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रोबिल का अपराध से गहरा नाता रहा है. लत्तीपुर के सकला गैंग का यह सक्रिय सदस्य है .कुछ माह पूर्व में खुलेआम इस गैंग के द्वारा जमकर गोलीबारी की गई थी. उसी गोलीबारी घटना में लत्तीपुर पहुंचे भागलपुर सांसद अजय मंडल के सामने हीं एक दुकानदार का अपहरण करने का प्रयास भी रोबिल यादव के द्वारा किया था.

जब सांसद के सुरक्षा गार्ड बचाने दौड़े थे तो गार्ड पर भी गोलीबाड़ी की गई थी. हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुए थे. रोबिल यादव छबिल यादव का बड़ा भाई है. छबिल यादव के द्वारा मुखिया प्रतिनिधि राजेश मंडल को गोली मारी गयी थी, जिससे उसका पैर जख्मी हुआ था. रोबिल यादव कुछ दिन पूर्व ही जेल से आया था. बिहपुर थाना प्रशासन के द्वारा अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >