Bhagalpur news टॉप टेन में शामिल कुख्यात नवीन यादव गिरफ्तार

टॉप टेन में शामिल कुख्यात नवीन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. नवगछिया के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

टॉप टेन में शामिल कुख्यात नवीन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. नवगछिया के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नवीन यादव के विरुद्ध विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे एक दर्जन से अधिक गंभीर मामला दर्ज है. नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन कांडों में आरोपित व चार अप्रैल 2020 में राजधर यादव हत्याकांड में वह वांछित था. उसकी गिरफ्तारी को लेकर नवगछिया पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. नवीन यादव पर एक लाख रूपये का इनाम है. गिरफ्तार करने वाले एसटीएफ व पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रेस वार्ता में गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार भी मौजूद थे.

कमरगंज पंचायत वार्ड एक में 15 दिनों से 150 घरों में पेयजल संकट

सुलतानगंज कमरगंज पंचायत के वार्ड एक में पेयजल मीटर रिचार्ज नहीं होने से 15 दिनों से ठप है. वार्ड सचिव तरुण कुमार ने बताया कि वार्ड एक में दो जगह जल मीनार है. एक जल मीनार में मीटर कनेक्शन मेरे नाम पर कर दिया गया है. बिजली बिल करीब पांच लाख 55 हजार मेरे नाम से आ गया है. जल नल योजना का बिजली कनेक्शन वार्ड क्रियान्वयन समिति के नाम से होना चाहिए. मुखिया, वार्ड सदस्या को मामले की जानकारी दी गयी है. आश्वासन मिलने के बाद रिचार्ज नहीं किया गया. लगभग 150 घरों में पेयजल संकट है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नल-जल योजना के मीटर का रिचार्ज नहीं होने से पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है. मुखिया भरत कुमार ने बताया कि जलमीनार में लगे मीटर का बिजली कनेक्शन वार्ड सचिव के नाम से हो गया है. सुधार के लिए विभाग को पत्राचार करने को निर्देशित किया गया है. बीपीआरओ से रिचार्ज को लेकर अनुरोध किया गया है. पेयजलापूर्ति बहाल करने को लेकर पहल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >