Bhagalpur news एनएच-80 उखाड़ कर छोड़ा, लोगों की बढ़ी परेशानी

एनएच-80 स्थित शिवनारायणपुर बाजार में सड़क निर्माण के नाम पर पुरानी ढलाई सड़क को उखाड़ कर छोड़ देने से स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

एनएच-80 स्थित शिवनारायणपुर बाजार में सड़क निर्माण के नाम पर पुरानी ढलाई सड़क को उखाड़ कर छोड़ देने से स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. करीब तीन महीने से मरम्मत कार्य बंद है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क उखाड़ने के बाद न तो समय पर निर्माण कार्य पूरा किया गया और न ही धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. हल्की बारिश में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है. सूखे मौसम में उड़ती धूल लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गयी है. सड़क किनारे स्थित घरों और दुकानों में रोज सुबह धूल की मोटी परत जम जाती है. लोगों का आरोप है कि लगातार धूल के संपर्क में रहने से श्वास संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं. बच्चों, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले छात्रों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने एनएच-80 के अधिकारियों से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे. लोगों का कहना है कि एक तरफ सड़क की बदहाली ने जीवन मुश्किल कर दिया है, तो दूसरी ओर पानी की किल्लत ने समस्या को गंभीर बना दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >