Bhagalpur news विधान परिषद में कहा गया, अतिक्रमण मुक्त हुआ एनएच-80
लोग बोले- अतिक्रमण मुक्त तो दूर अभी तक मापी भी नहीं हुईकुछ माह से कहलगांव शहर की एनएच-80 सड़क चर्चा का विषय बनी हुई है. 6 दिसंबर 2025 को डीएम डाॅ नवल किशोर चौधरी ने आदेश दिया था कि 10 दिनों में एनएच-80 का मापी करा अतिक्रमण मुक्त कराया जाये. तब स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी थी कि सड़क के अतिक्रमण मुक्त होने से शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. दो माह बाद मापी नहीं होने से उम्मीद धूमिल हो ही रही थी कि इस बीच विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह ने जब विधान परिषद में यह सवाल उठाया कि कहलगांव शहर में पांच किलोमीटर तक अतिक्रमण है जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है. इस पर निर्माण विभाग ने बताया कि सड़क से अतिक्रमण मुक्त कराकर 10 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. विभाग शहर में 10 मीटर से कम सड़क निर्माण कराने की तैयारी रही है और न अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. स्थिति जब की तस है. शहरवासियो को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है .शहर के लोगों का प्रशासन के प्रति रोष है.कुआं पुल से श्मशान घाट मोड़ तक नव निर्मित एनएच-80 कही भी मानक को पूरा नहीं करता. दुर्भाग्य की बात हैं अतिक्रमण हटाने की बात तो दूर वर्तमान सड़क को ही जैसे तैसे बनकर खानापूर्ति की जा रही हैं. जनता परेशान, प्रशासन मौन और विभाग नक्शा-नक्शा खेल रहा है.
मनीष पांडेय, व्यवहार न्यायालय, कहलगांव
अनुमंडल में पूर्ण रूप से चरमराई यातायात व्यवस्था को समसामयिक आवश्यकताओं के दृष्टिकोण से विवेचना की आवश्यकता है. सरकार का उत्तर अपूर्ण है. विकास के लिए आवश्यक होगा कि सरकार यहां की जरूरतों को देख एक बृहत सर्वेक्षण करा सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ व बेहतर बनाए.
रणधीर चौधरी,अध्यक्ष, नागरिक विकास समिति
कहलगांव स्टेशन चौक से शारदा पाठशाला तक एनएच अतिक्रमित है, जिसे मुक्त कराने को लेकर सामाजिक संगठनों ने अधिकारियों से लेकर सरकार तक पत्राचार की,लेकिन स्थिति जस की तस है. और एनएच का निर्माण कार्य इन जगहों पर बिना अतिक्रमण हटाए शुरू कर दिया गया है.
नितिन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता, कहलगांव
एनएच-80 सड़क शारदा पाठशाला से कहलगांव स्टेशन चौक के आगे तक तय मानदंडों के अनुरूप नहीं बनने से शहर के आमजन, प्रबुद्ध वर्ग और समाजसेवियों में रोष है. प्राक्कलन के अनुसार सड़क 10 मीटर चौड़ी होनी चाहिए. सड़क की चौड़ाई काफी कम है, जिससे जाम लगता है.-
भरत रुंगटा, स्थानीय
एनएच-80 को अगर अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो स्थिति भयावह हो जायेगी. कहलगांव में आने वाले समय में आबादी के बढ़ते हुए दबाव से जाम की स्थिति विकराल रूप धारण कर लेगी. आबादी व वाहनों के दबाव से आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.
देवकी नंदन शर्मा, कहलगांव चेंबर आफ कॉमर्स
शहर पूर्ण रूप से अतिक्रमित है. अभी जो एनएच-80 का निर्माण बिना अतिक्रमण मुक्त कराये किया जा रहा है इससे शहर में जाम कि स्थिति और भयावह हो जाएगी. प्रशासन से मांगा करते हैं कि शहर का अतिक्रमण मापी कराकर मुक्त करा सड़क निर्माण कराया जाए.
पवन भारती, अध्यक्ष, सर्वदलीय सहमति कहलगांव
प्रभात खबर में छपी खबर पर लिया संज्ञानप्रभात खबर में मेरे फेसबुक पोस्ट पर प्रमुखता से खबर छपने के बाद विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह ने संज्ञान लिया.उनसे मेरी बात हुई और मैंने उन्हें अद्यतन वस्तुस्थिति से अवगत कराया. कौआ पुल से श्मशान घाट रोड तक एनएच-80 दोनों तरफ अतिक्रमित है. मानक चौड़ाई में सड़क और नाला नहीं बनने से पूरा शहर बॉटल नेक बन कर रह जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.