नवगछिया होकर चलेगी न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन, 4 अक्टूबर से शुरू होगा परिचालन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी और गोमती नगर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन नवगछिया स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. भीड़ कम करने और अतिरिक्त विकल्प प्रदान करने के उद्देश्य से यह ट्रेन चलाई जा रही है.

गोपालपुर : त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी और गोमती नगर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे की सूचना संख्या 158/2026 के अनुसार ट्रेन संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर विशेष का परिचालन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को किया जायेगा. वापसी में ट्रेन संख्या 05741 गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.

नवगछिया में दो मिनट का ठहराव

इस विशेष ट्रेन का लाभ नवगछिया के यात्रियों को भी मिलेगा. ट्रेन संख्या 05742 नवगछिया स्टेशन पर दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी और 2:47 बजे रवाना होगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 05741 सुबह 7:48 बजे नवगछिया पहुंचेगी और 7:50 बजे रवाना होगी.

नवगछिया स्टेशन पर महज दो मिनट का ठहराव होने के कारण यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखना होगा.

इन प्रमुख शहरों के लिए मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

विशेष ट्रेन के परिचालन से नवगछिया और आसपास के यात्रियों को त्योहारों के दौरान न्यू जलपाईगुड़ी, पूर्णिया, कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, अयोध्या धाम और गोमती नगर की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी. इससे नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाले यात्रियों के दबाव को कम करने में भी मदद मिल सकती है.

22 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में ब्रेक वैन सह जनरेटर कार, एलएसएलआरडी और सामान्य द्वितीय श्रेणी समेत कुल 22 कोच लगाये जायेंगे. त्योहार के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए इस ट्रेन से अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin Thakur

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >