भागलपुर से मनोज गुप्ता की रिपोर्ट :
विश्व साइकिल दिवस के विशेष अवसर पर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कैडेट कोर ग्रुप मुख्यालय, भागलपुर के तत्वावधान में एक भव्य ””फिट इंडिया साइकिल मैराथन”” का आयोजन किया गया. इस मैराथन का सफल संयोजन 47 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा किया गया, जिसमें 4 बिहार बटालियन और 23 बिहार बटालियन ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और अपना पूर्ण सहयोग दिया.कार्यक्रम
की मुख्य विशेषताएं
इस साइकिल मैराथन में तीनों बटालियन के लगभग 100 एनसीसी कैडेट्स ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और समाज को शारीरिक फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.मैराथन की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी मेजर वेंडी वी सोहस्तेन ने हरी झंडी दिखाकर की. उन्होंने कैडेट्स का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “साइकिल चलाना न सिर्फ खुद को फिट रखने का बेहतरीन जरिया है, बल्कि यह पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी हमारी मदद करता है. हमारे कैडेट्स ने आज समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. “
पर्यावरण जागरूकता से जुड़े नारे लगाए
मैराथन के समापन पर कैडेट्स ने स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े नारे लगाए, जिसने स्थानीय नागरिकों को खूब प्रेरित किया. कार्यक्रम को सुरक्षित और सफल बनाने में सभी बटालियनों के सैन्य अधिकारियों, पीआई स्टाफ और सिविल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा.
