Bhagalpur news नवरात्र की तैयारी तेज, कलश शोभायात्रा में उमड़े भक्त

लतानगंज वासंतिक नवरात्र को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. मसदी पीपरा, मोतीचक समेत कई स्थानों पर विशेष तैयारी की गयी है.

सुलतानगंज वासंतिक नवरात्र को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. मसदी पीपरा, मोतीचक समेत कई स्थानों पर विशेष तैयारी की गयी है. पीपरा गांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भर कर मंदिर प्रांगण पहुंचे. मंदिर समिति के अध्यक्ष अंजनी सिन्हा ने बताया कि बुधवार को निकली कलशयात्रा विभिन्न मार्गों से होते मंदिर परिसर पहुंची. गुरुवार को कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू की जायेगी. मंगलवार शाम को कलशयात्रा के लिए श्रद्धालुओं के सुलतानगंज पहुंचने पर सुलतानगंज विधायक प्रो ललित नारायण मंडल व नगर परिषद के उपसभापति नीलम देवी ने पहुंच कर सभी लोगों से मिल कर चैती दुर्गा पूजा के सफल आयोजन की कामना की. नौ दिनों तक पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर रहेगा. अध्यक्ष ने बताया कि 27, 28, 29 को सांस्कृतिक कार्यक्रम व 30 मार्च को प्रतिमा का विसर्जन होगा.

हिंदू नववर्ष पर आरएसएस निकालेगा पथ संचलन

हिंदू नववर्ष को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च 2026 पर आरएसएस की ओर से रविवार को भव्य पथ संचलन निकाला जायेगा. नगर कार्यवाह बलराम कुमार ने बताया कि अजगैवीनाथ मंदिर यात्री शेड घाट रोड़ से पथ संचलन गुरुवार को दिन के ढ़ाई बजे से निकलेगा. पंडित शालीग्राम झा ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है. मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी ने संसार की रचना की थी.

एकचारी में निकाली गयी कलश शोभायात्रा

कहलगांव एकचारी के रसलपुर स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित एक कुंडीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण इस शोभायात्रा में लगभग 5001 महिलाओं एवं कन्याओं ने माथे पर कलश धारण कर भाग लिया. शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर त्रिमुहान घाट पहुंची, जहां विधि-विधान से गंगा पूजन किया गया. मुख्य यजमान दंपती ने प्रथम कलश में गंगाजल भरा , इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में गंगाजल भर कर जयकारे लगाते व भजन गाते हुए शोभायात्रा की शुरुआत की. शोभायात्रा में महिला बैंड पार्टी और डीजे की धुन पर नाचते-झूमते नजर आये, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया. यात्रा में विधायक शुभानंद मुकेश, जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ राम सिंह, इंदिरा देवी, प्रमोद कुमार मंडल, सरपंच प्रतिनिधि सहित पंचायत के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >