Bhagalpur news सांसद सुदामा प्रसाद मृतक विनय गुप्ता के परिजन से मिलकर जानकारी ली

नवगछिया भाकपा माले के सांसद सुदामा प्रसाद विनय गुप्ता हत्याकांड की जानकारी ले गहरा शोक व्यक्त किया.

नवगछिया भाकपा माले के सांसद सुदामा प्रसाद विनय गुप्ता हत्याकांड की जानकारी ले गहरा शोक व्यक्त किया. विनय गुप्ता की पत्नी ने पुलिस की रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हमें न्याय चाहिए अभी तक सभी अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हुए हैं. सांसद सुदामा ने सरकार व यहां के पुलिस प्रशासन से अविलंब विनय कुमार के हत्या के सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चला कर सजा देने व विनय गुप्ता के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने उनके परिजनों को सुरक्षा की गारंटी करने की मांग की. मौके पर विंदेश्वरी मंडल, गौरीशंकर राय, आशुतोष यादव, सत्यनारायण यादव सहित बड़ी संख्याओं में माले नेता उपस्थित थे. विनय गुप्ता के परिजनों से मिलने के बाद नवगछिया के एक स्थानीय मीटिंग हॉल में नवगछिया सहित भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया आदि जगह के प्रमुख व्यवसायियों के साथ बैठक की . बैठक की शुरुआत विनय गुप्ता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किये. व्यवसायियों को संबोधित करते आरा सांसद ने कहा कि नवगछिया समेत पूरे बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. हत्या, लूट की घटनाएं जारी है, जिसमें व्यवसायी वर्ग में निशाना बनाया जा रहा है.

मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा के पदाधिकारी मृतक व्यवसायी के पिता से मिले

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा के पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता के पिता विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के निवास स्थान पर शोक संदेश व सांत्वना पत्र लेकर गये. महामंत्री विनोद केजरीवाल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन परिवार इस कुकृत्य की कड़ी निंदा करता है. प्रशासन व सरकार से अपराधियों को तुरंत पकड़ने का आह्वान करता है. उन्होंने कहा कि अब समय नहीं है अलग- अलग बंट कर रहने का. आवाज दो हम एक हैं. अगर पड़ोसी के साथ कोई घटना दुर्घटना होती है और हम घर पर सोये हैं, तो समझ लीजिए कि दूसरा नंबर हमारा ही है. पटना में मुख्यमंत्री, डीजीपी व अन्य पदाधिकारियों से मिल कर कड़ी आलोचना कर इस हत्याकांड का उद्भेदन करा अपराधी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. संयुक्त सचिव विनय प्रकाश ने प्रादेशिक अध्यक्ष का आवेदन सबको पढ़ कर सुनाया. अध्यक्ष दीनेश कुमार सर्राफ ने कहा कि सम्मेलन परिवार दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति दे. मौके पर सुरेश हिसारिया, अशोक केडिया, नरसिंह चिरानियां, किसन यादुका, विद्या सागर सर्राफ, डा. रजनीकांत देव व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >