ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत

सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया. दोनों की इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी.

बिहपुर.एनएच-31 इंदिरा मंच के समीप सोमवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया. दोनों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचया गया. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. मृतक बिहपुर थाना क्षेत्र धर्मपुररत्ती पंचायत वार्ड एक की माला देवी(45) पति रमेश शर्मा उर्फ कारे व अविवाहित पुत्र कुंदन शर्मा (25) है. कुंदन नारायणपुर में किसी निजी अस्पताल में मां का इलाज करा बाइक से एनएच-31 होकर घर लौट रहा था. इंदिरा मंच के समीप नवगछिया से खगड़िया जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से कुचल दिया. सूचना मिलते ही बिहपुर व भवानीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही सभी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. मृतक कुंदन इकलौता पुत्र था. पिता रमेश शर्मा मजदूरी करते हैं. बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा कि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. चालक फरार हो गया. पीड़ित परिजनों के आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीरपैंती के एकचारी थानाक्षेत्र एकचारी गांव के शिव मंडल की पुत्री निशा कुमारी (11) रविवार की शाम हवा के झोंके से नाव के असंतुलित होने से गंगा में समा गयी. ग्रामीणों व गोताखोरों ने देर रात उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष शैलश कुमार ने गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम से सोमवार को खोजबीन की, लेकिन समाचार लिखने तक उसका कोई पता नहीं चल रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन गंगा पार दियारा से अपनी खेतों में लगी मकई फसल लेकर अपनी नाव से घर आ रहे थे. नाव किनारे पहुंचने को थी, तभी जोरदार हवा के थपेड़े में नाव पलट गयी. सभी लोग किनारे आ गये, लेकिन बच्ची का हाथ छूट गया और वह गंगा की धार में चली गयी. वहां मौजूद स्थानीय गोताखोरों व मल्लाहों ने बच्ची को रात में खोजने का प्रयास किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि गंगा के किनारे के थानाक्षेत्र में गंगा में प्रवाहित होने की सूचना दे दी है. मंगलवार को भी एसडीआरएफ की टीम से खोजबीन करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >