Bhagalpur News: गंगा स्नान कर दंड दे रहे बेटे के सामने ही वाहन ने मां को कुचला, मौत

एनएच 31 पर हुई दुर्घटना, बाइक की ठोकर से पहले गिरी, संभलने से पहले ही दूसरी गाड़ी ने कुचला

– गंगा स्नान कर दंड देते हुए मड़वा महादेव मंदिर तक बेटे के साथ चल रही थी झंडापुर की महिला

– एनएच 31 पर हुई दुर्घटना, बाइक की ठोकर से पहले गिरी, संभलने से पहले ही दूसरी गाड़ी ने कुचला

प्रतिनिधि, बिहपुर

मंगलवार को नन्हकार के एनएच-31 पर गंगा घाट से लौटने के क्रम में एक महिला की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी. महिला की पहचान झंडापुर निवासी मृत्युंजय चौधरी की पत्नी रूसी देवी के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक रूसी देवी अपने पुत्र सत्यम कुमार के साथ गंगा घाट पर स्नान की. इसके बाद सत्यम द्वारा दंड दिया जा रहा था. दंड देते हुए उसे मड़वा महादेव मंदिर तक जाना था लेकिन रास्ते में ही पहले बाइक से धक्का लगने से उसकी मां बीच सड़क पर गिर गई, जब तक वह संभल पाती इससे पहले खगड़िया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने उसे कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुत्र सत्यम के सामने यह सारी घटना हुई. सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजन के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. घटनास्थल पर झंडापुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अनियंत्रित पिकअप से कुचल कर बच्ची को मौत, विरोध में एनएच जाम

कहलगांव. रसलपुर थाना क्षेत्र के आमापुर के समीप एनएच-80 पर मंगलवार के दोपहर अनियंत्रित पिकअप ने सड़क पार कर रही प्रदीप मंडल की पुत्री लाडो कुमारी को सामने से रौंद दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप वैन को पकड़ लिया और चालक को भी पकड़ कर मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-80 जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण गाड़ी ऑनर के बुलाने की मांग करने लगे. माघी पूर्णिमा की पूर्व संध्या होने के कारण झारखंड से आने-जाने वाले दर्जनाें वाहनों की लंबी कतार लग गयी. थोड़ी देर में रसलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले किया. लगभग एक घंटे बाद रसलपुर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन पर शादी का सामना लदा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >