सुलतानगंज / अकबरनगर (भागलपुर) . सुलतानगंज क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गंगा से बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर रूप धारण कर लिया है. बाढ़ से लोगों का समस्या लगातार बढ़ रही है. घर डूब जाने के गांव छोड़कर लोग ऊंचे स्थान पर पहुंच रहे है. बाढ़ग्रस्त इलाके का शनिवार को सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नारायण मंडल ने मोतीचक,महेशी, नयामोतिचक, कल्याणपुर गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात किया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
हजारों लोग हो गये हैं बेघर
विधायक ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से सुलतानगंज प्रखंड के गनगनियां, कमरगंज, मसदी, तिलकपुर, महेशी, ईगलिंश चिचरौन, अकबरनगर, खैरैहिया, किसनपुर पंचायत पूरी तरह बाढ़ग्रस्त हो गया है. हजारों लोग बेघर हो गया है. बाढ़पीड़ितों का संकट की इस घड़ी में वे क्षेत्रवासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं. बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं.बाढ़ के हालत से जिला प्रशासन को अवगत कराया जायेगा.
शुरू कराया जाएगा सामुदायिक किचन
प्रभावित लोगों के बीच समुदायिक किचन जल्द शुरू कराया जायेगा. पशुचारा का सबसे अधिक दिक्कत है. किसानों को पशुचारा उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन से मांग किया गया है.बाढ़पीड़ितों ने बताया कि गांव पूरा डूब गया है.नाव अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. सैकड़ों लोग घर खाली कर सड़क पर शरण लिए हुये है. विधायक ललित नारायण मंडल ने बताया कि सीओ ने बाढ़ग्रस्त इलाके का जायजा लिया है. जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया है.बाढ़पीड़ितों की समस्या कम हो इसका प्रयास किया जा रहा है. हैं.उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. बाढ़ग्रस्त इलाके मे चिकित्सा टीम को सक्रिय रहने का भी निर्देश दिया गया है. विधायक ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहना और उनकी हर संभव मदद करना ही प्राथमिकता है.
