बाइक चोरी मामले में फरार नाबालिग खुद पहुंचा थाना…

बाइक चोरी मामले में फरार नाबालिग खुद पहुंचा थाना…

भागलपुर. बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा से गोराडीह के मो फाइक की बाइक चोरी हो गयी थी. दो जुलाई को बाइक को मो फाइक ने खुद तिलकामांझी थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के समीप से खुद ढूंढ निकाला और बाइक के साथ पकड़े गये युवक को तिलकामांझी पुलिस के हवाले कर दिया.

उक्त मामले में पकड़े गये युवक ने एक अन्य लड़के का नाम लिया था. पुलिस ने उक्त लड़के की तलाश में उसके घर पर दबिश बनायी. जिसके बाद सोमवार को उक्त लड़का खुद तिलकामांझी थाना पहुंचा. जहां उसने बताया कि वह नाबालिग है. जिसके बाद पुलिस ने उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड होम भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >