भागलपुर : नौ मई को बड़े पैमाने पर टाउन हॉल में होगा दानवीर भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन

दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह का आयोजन नौ मई को टाउन हॉल में बड़े पैमाने पर होगा. इसे लेकर आयोजन समिति की सोमवार को बैठक हुई.

भागलपुर से दीपक राव दानवीर भामाशाह विचार मंच के बैनर तले सोमवार को पटल बाबू रोड स्थित डॉ बिहारी लाल के आवास पर बैठक हुई. अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने की. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह का आयोजन नौ मई को टाउन हॉल में बड़े पैमाने पर होगा. उपसमिति का हुआ गठन कार्यक्रम को करने के लिए एक उप समिति गठित की गयी. इसमें संयोजक डॉ बिहारीलाल, सह संयोजक विशाल आनंद, विश्वेश आर्या, गोविंद अग्रवाल व वैश्य उपजाति के अध्यक्ष रहेंगे. प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राकेश रंजन केसरी, कोषाध्यक्ष कुणाल साह व सिद्धार्थ साह होंगे. सलाहकार समिति में कमल जायसवाल नंदकिशोर पंडित, विवेकानंद गुप्ता, संतोष कुमार, बृजेश साह, रजनीश साह, दयानंद जायसवाल, विजय साह और दीपक साह को शामिल किया गया. स्वागताध्यक्ष मेयर डॉ बसुंधरा लाल होंगी. महिला मोर्चा में अंजना प्रकाश, रेखा साह, रूपा रानी साह, कामेश्वरी प्रसाद-पम्मी शामिल हैं. जनसंपर्क के लिए भी समिति का गठन जनसंपर्क करने के लिए भी एक समिति बनायी गयी है. इसमें कुणाल साह, आशीष साह, सिद्धार्थ साह, दुर्गेश साह और शुभम साह को शामिल किया गया. संयोजक डॉ बिहारी लाल ने जनसंपर्क समिति से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द सभी को संपर्क कर इसकी सूचना आगे बढ़ाएं. प्रत्येक सदस्यों से यह अनुरोध किया गया कि आप पांच-पांच सदस्य को भी अविलंब जोड़ें. कई मंत्रियों को भेजा जा रहा आमंत्रण राकेश रंजन केसरी ने कहा दानवीर भामा शाह की जयंती के अवसर पर बिहार और सेंट्रल के कई मंत्रियों को आमंत्रण भेजा जा रहा है. ,खासकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी बुलाने का प्रयास हो रहा है. सभा के अंत में अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >