जगदीशपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित शिव-पार्वती व हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया. चोर मंदिर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के आभूषण व पूजा सामग्री लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गये. गुरुवार सुबह ग्रामीण रोज की तरह पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा, तो मंदिर से चांदी का नाग, मुकुट, गदा, कंगन, काढ़ा, झांझ, चामर, शंख, घड़ीघंट, चांदी और पीतल के कई बर्तन गायब थे. ग्रामीणों के अनुसार चोरी गये सामान की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही बाईपास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में छानबीन की. डीएसपी विधि-व्यवस्था नवनीत कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ले पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
Bhagalpur news शिव-पार्वती मंदिर में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
जगदीशपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित शिव-पार्वती व हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया.
