Bhagalpur news दाता मांगन शाह के सालाना उर्स को लेकर मजार परिसर में बैठक

बिहपुर मिल्की गांव स्थित सूफी हजरत दाता मांगन शाह रहमतुल्लाह अलेह के मजार पर लगने वाले 15 से 21 फरवरी तक सालाना उर्स पाक को लेकर मजार परिसर में बैठक हुई.

बिहपुर मिल्की गांव स्थित सूफी हजरत दाता मांगन शाह रहमतुल्लाह अलेह के मजार पर लगने वाले 15 से 21 फरवरी तक सालाना उर्स पाक को लेकर मजार परिसर में बैठक हुई. अध्यक्षता उर्स इंतजामिया कमेटी संयुक्त सदर बिहपुर खानकाह के सज्जादनशीं हजरत अली कोनैन खां फरीदी ने की. संचालन सदर मो इरफान आलम ने किया. बैठक में नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार, बिहपुर सीओ लवकुश कुमार, बीडीओ सत नारायण पंडित, इंस्पेक्टर, आरपीएफ इंस्पेक्टर, जिप सदस्य मोइन राईन, मुखिया मो सलाउद्दीन, पैक्स अध्यक्ष रबूल हसन, मुखिया मनोज कुमार लाल, मुखिया मो गुलजार, दरोगा, धर्मवीर कुमार, एसआइ रिया कुमारी, अलख निरंजन पासवान, अमन आनंद, रोहित आनंद शुक्ला, असद राही, जैनुल अंसारी, गुफरान रजा, जावेद खान, मो जहांगीर, मो सोनू, मो सरफराज उर्फ छोटू, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे. जिप सदस्य मोईन राईन ने सभी पदाधिकारी मेला में चलंत शौचालय, पानी, स्वास्थ्य की व्यवस्था व बीएमपी जवान की मांग की. एसडीओ ने कहा कि मेले में वॉच टावर की व्यवस्था कमेटी के सहयोग से होनी चाहिए. एसपी ने कहा कि वालंटियर की बहाली हो और आई कार्ड उसके पास होना चाहिए. कमेटी ने बताया कि गाड़ी पार्किंग के नाम पर अवैध रसूली होती है. एसपी व एसडीओ ने कहा कि ऐसी घटना की सूचना हमें अविलंब दें, ताकि उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सके. एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की जगह चिह्नित होनी चाहिए. सभी पदाधिकारियों को बुके एवं माला देकर सम्मानित किया गया.

नौ दिवसीय विष्णु यज्ञ का उद्घाटन

सुलतानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत के राज गंगापुर में श्रीकांत यादव के नेतृत्व में नौ दिवसीय विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया है. शनिवार को उद्घाटन बीडीओ संजीव कुमार व मसदी पंचायत मुखिया निशा कुमारी ने किया. श्रीकांत यादव ने बीडीओ व मुखिया सहित समाजसेवी को अंगवस्त्र व माला पहना कर स्वागत किया. सुबह गाजा बाजा के साथ राज गंगापुर गांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. अजगैवीनाथ धाम पहुंचकर कलश में गंगा जल ले पैदल राजगांगापुर यज्ञस्थल पर पहुंचे.

युवती मायागंज रेफर

सुलतानगंज मिरहट्टी की युवती सजनी कुमारी(16) को रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया. युवती घर में रखे टीबी बीमारी की 60 गोली खा ली. स्थिति काफी खराब हो गयी. गंभीर हालत में उसे रेफरल अस्पताल से मायागंज रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >