bhagalpur news. मैट्रिक परीक्षा आज से, 61 केंद्रों पर 45 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

मैट्रिक परीक्षा आज से.

— डीइओ ने कहा, परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर केंद्राधीक्षकों को दिये है विशेष दिशा-निर्देश

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बैनर तले मंगलवार से मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है, जो 25 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा में जिले के कुल 45333 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसे लेकर 61 केंद्र बनाये गये हैं.

डीइओ राज कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. साथ ही सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन से संबंधित विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा कदाचार मुक्त कराने के लिए विभाग कोई कसर नहीं छोड़ेगा. एक बार फिर से डीइओ ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि परीक्षा केंद्रों पर कम से कम एक घंटा पहले जरूर पहुंचे. क्योंकि सुबह नौ बजे के बाद सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा. उसी तरह दोपहर 1.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं मिलेगा.

उड़नदस्ता टीम केंद्रों का करेगी औचक निरीक्षण

डीइओ ने कहा कि परीक्षा को लेकर उड़नदस्ता टीम तैयार है. जिला शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन व पटना से भी उड़नदस्ता की टीम औचक निरीक्षण परीक्षा केंद्रों का करेगी. इसके अलावा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं. साथ ही वीडियाेग्राफी भी विद्यार्थियों का कराया जा रहा है.

आज की परीक्षा

प्रथम पाली : मातृभाषादूसरी पाली : मातृभाषा

परीक्षा केंद्र से सौ मीटर दूरी तक निषेधाज्ञा लागू

परीक्षा केंद्रों से सौ मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू रहेगा. ऐसे में कहा गया कि अभिभावक भीड़ लगाकर परीक्षा केंद्रों के आसपास में नहीं रहें. बच्चों को पहुंचा कर चले जाये. जिला प्रशासन से जारी निर्देश में कहा गया कि परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ रहने पर कानून संगत कार्रवाई भी हो सकती है. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों की तैनाती की गयी है.

परीक्षा को लेकर निर्देश

चप्पल पहने परीक्षार्थियों को केंद्रों पर दिया जायेगा प्रवेशमहिला परीक्षार्थी कान, नाक व गले में किसी प्रकार का नहीं पहनेंगे लॉकेट

परीक्षार्थी एडमिट कार्ड व पेन लेकर आयेपरीक्ष हॉल में एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी बैठेंगे

जूता-मौजा पहने परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

एक नजर में –

भागलपुर शहर – 42अनुमंडल नवगछिया – 10अनुमंडल कहलगांव – 09

कुल परीक्षार्थियों की संख्या – 45333

लॉज व धर्मशाला के कमरे फूल –

परीक्षा को लेकर शहर के लॉज व धर्मशाला का कमरे फूल हैं. दूर-दराज से आये अभिभावक व परीक्षार्थियों से कमरा भरा है. हालत ये है कि जगह नहीं मिलने पर कुछ लॉज मालिक द्वारा परीक्षार्थियों से ज्यादा भाड़ा वसूले जाने की बात भी सामने आ रही हैं. दूसरी तरफ सोमवार को परीक्षार्थियों व उनके अभिभावक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और जानकारी ली. जहां ठहरे है और वहां से परीक्षा केंद्रों की कितनी दूरी है. इस बारे में स्कूल के कर्मी से जानकारी ली.

केंद्राधीक्षकों ने वीक्षकों को दिये निर्देश

परीक्षा से पूर्व सोमवार को केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों व वीक्षकों की बैठक हुई. इसमें परीक्षा कदाचार मुक्त कराने सहित कई बिंदुओं पर विचार किया गया. केंद्राधीक्षकों ने कहा कि परीक्षा नियमानुसार कराने के लिए वीक्षकों को निर्देश दिया गया है. मोबाइल लाने से मना किया गया है. साथ ही कहा गया कि जिस कमरे में गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी, उस कमरे के वीक्षक पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >