मेजर ध्यानचंद खेल सम्मान समारोह

बिहपुर डाकबंगला मैदान में मेजर ध्यानचंद खेल सम्मान समारोह आयोजित हुआ.

पुलिस जिला बाॅल बैडमिंटन संघ के संयोजन में बुधवार को बिहपुर डाकबंगला मैदान में मेजर ध्यानचंद खेल सम्मान समारोह आयोजित हुआ. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सह बिहपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज लाल व संचालन जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार व राष्ट्रीय खिलाड़ी घनश्याम कुमार ने किया. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय मंडल व विधायक सह संघ के संरक्षक ई शैलेंद्र प्रशिक्षक ने बाॅल बैडमिंटन, वाॅलीबाॅल, कबड्डी, कराटे, लागोरी, चेस, बाडी बिल्डिंग व वेट लिफ्टिंग समेत अन्य खेलों के लगभग 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय महिला/पुरुष खिलाड़ियों व खेल प्रशिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में बाॅल बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल, घनश्याम, सूरज, अमित, आशीष, राकेश, राजीव, राजा, सैफ, अभिषेक, रविराहुल, गुलशन, प्रणाम, अजीत, पुष्कर, साक्षी, प्रज्ञा, अभिलाषा, नेहा, सानिया प्रवीण, ज्योति, पल्लवी, सोनी, श्रावणी, मौसम, अंजली, नंदनी, मनीषा, प्रियंका, कबड्डी खिलाड़ी निकिता, प्रशांत राज, सद्दाम, गोपाल, रोहित, सौरभ, खो खो राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव, चेस खिलाड़ी आनंदशेखर, कराटे खिलाड़ी प्रशिक्षक श्याम कुमार ठाकुर, प्रशिक्षिका बबीता, खिलाड़ी अभिजीत, रोहित, श्रवण, ग़फ़्फ़ार, राजा, बिंदु कुमारी समेत वेटलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग शादाब शामिल थे. सांसद व विधायक ने कहा कि खेल अब पहले की तरह नहीं रहा. अब खेल में आगे बढने की अपार संभावनाएं हैं. केंद्र व राज्य सरकार खिलाड़ियों का पूरा ध्यान रख रही है. उनके खेल में मेरिट के अनुसार सरकारी नौकरी भी दे रही है. सांसद व विधायक ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को खेल व खिलाड़ियों के विकास में पूरा सहयोग करने की बात कही. मौक पर सांसद व विधायक समेत विशिष्ट अतिथि विरेंद्र सिंह, चंदेश्वरी सिंह,मानकेश्वर सिंह, रूपेश कुमार रूप, चंद्रकांत चौधरी, प्रो गौतम, नरेश मंडल, मंटु महतो, मुरारी मंडल व पारसनाथ साहु को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सत्यप्रकाश सिंह, शिवशंकर चौधरी, रघुनाथ दास, कर्रार खां, लक्की, अमित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >