नारायणपुर में पशुओं में फैल रहा है लंपी बीमारी

नारायणपुर प्रखंड के कई गांवों में गाय के बाछा-बछियों में लंपी वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि बीमारी से आर्थिक नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। सरकारी मदद और जागरूकता अभियान की मांग की जा रही है।

नारायणपुर (भागलपुर) : प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों गाय के बाछा-बछियों में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ गया है. इस बीमारी से पशुपालकों की चिंता बढ़ गयी है. पशुपालकों के अनुसार, पशुओं में लंपी बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं. बीमार पशुओं के इलाज के लिए पशुपालक निजी व ग्रामीण पशु चिकित्सकों पर निर्भर हैं. वहीं, सरकारी पशु चिकित्सालय से अपेक्षित मदद नहीं मिलने की शिकायत भी सामने आयी है.

कई गांवों में पशुओं में दिखा लक्षण

ग्रामीण पशु चिकित्सक के अनुसार नारायणपुर गांव के नारायण यादव के दो, मधुरापुर के सुभाष यादव के दो तथा चांद झा की एक बछिया बीमार बतायी जा रही है. वहीं बलाहा के मुकेश यादव, मौजमा के टीपू चौधरी, नारायणपुर के फुटुक यादव और सुधीर यादव की एक-एक बछिया में भी लंपी बीमारी के लक्षण होने की बात कही गयी है. ग्रामीण पशु चिकित्सक यमुना दास ने बताया कि नारायण यादव की एक बछिया की मौत हो गयी. पशुपालक फुटुक यादव ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी एक बछिया की मौत इसी तरह की बीमारी से हुई थी, जबकि इस वर्ष फिर एक बछिया बीमार है. इससे पशुपालकों में आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गयी है. पशुपालकों के अनुसार सरकारी पशु चिकित्सालय से कोई मदद नहीं मिली है

लोगों ने प्रभावित गांवों में पशुपालन विभाग की टीम भेजकर बीमार पशुओं की जांच व उपचार कराने की मांग की है. पशुपालकों का कहना है कि बीमारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए सरकारी स्तर पर जांच, जरूरत के अनुसार टीकाकरण तथा बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए. ग्रामीण पशु चिकित्सक संजीव कुमार के अनुसार बीरबन्ना , रायपुर, मनोहरपुर सहित अन्य गांव में भी पशु लंपी से ग्रस्त है लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

पशु चिकित्सालय के प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल कुमार ने बताया कि प्रभावित गांवों में कैंप लगा कर पशुपालकों को जागरूक किया जायेगा. लंपी से ग्रस्त पशु को सामान्य पशु से अलग रखना चाहिए.

नारायणपुर में लंपी से पीड़ित बछिया | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhur Milan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >