bhagalpur news. धूमधाम से हुई भगवान शनि की पूजा, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित

भगवान शनि की जयंती पर शनिवार को लाजपत पार्क समीप शनि मंदिर में भव्य उत्सव मनाया गया.

भगवान शनि की जयंती पर शनिवार को लाजपत पार्क समीप शनि मंदिर में भव्य उत्सव मनाया गया. स्थानीय पार्षद नंदिकेश शांडिल्य एवं मीतेश भारद्वाज के संचालन में आयोजन हुआ. 2100 दीयाें से जय श्री शनिदेव लिखा गया. इसे प्रज्वलित होने पर रात्रि में आकर्षक लग रहा था. पूजन पंडित पिंकू ने कराया, तो सोनू यादव, राजू यादव आदि का योगदान रहा. आयोजन का समापन 5000 लोगों के लिए भंडारा से हुआ. इसमें पूड़ी, सब्जी, बुंदिया आदि व्यंजन प्रसाद के रूप में बांटा गया. एसडीओ कार्यालय के समीप सीसी मुखर्जी रोड स्थित शनि मंदिर में पूजन-उत्सव मनाया गया. स्थानीय कलाकारों ने एक से एक भजन प्रस्तुत किये. इस दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी-सब्जी-बुंदिया आदि का प्रसाद बांटा गया. वहीं, एमपी द्विवेदी रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में महंत परमेश्वरानंद उर्फ काला बाबा के संचालन में पूजन हुआ. यहां श्रद्धालुओं ने तिल, काला रसगुल्ला आदि चढ़ाया. इस दौरान दीपोत्सव का आयोजन हुआ. रात्रि में खीर प्रसाद बांटा गया. कार्यक्रम में प्रधान सेवक प्रकाश शर्मा का विशेष योगदान रहा. तिलकामांझी चौक स्थित भगवान शनि की प्रतिमा के समक्ष तील, सरसों तेल आदि चढ़ाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >