Bhagalpur News: लायंस क्लब ऑफ भागलपुर ने स्थापित किया सेवा कार्यों का कीर्तिमान

स्थापना से आजतक लायंस क्लब ऑफ भागलपुर ने न केवल सेवा के कीर्तिमान स्थापित किये, बल्कि यह क्लब आज डिस्ट्रिक्ट तीन सौ बाइस ई के प्रमुख क्लबों में से एक है.

– लायंस क्लब ऑफ भागलपुर ने मनाया डायमंड जुबली समारोह, हुआ गणमान्यों व समाजसेवियों का जुटान

वरीय संवाददाता, भागलपुर

स्थापना से आजतक लायंस क्लब ऑफ भागलपुर ने न केवल सेवा के कीर्तिमान स्थापित किये, बल्कि यह क्लब आज डिस्ट्रिक्ट तीन सौ बाइस ई के प्रमुख क्लबों में से एक है. सौ से अधिक सदस्यों का यह क्लब एक परिवार के रूप में तीन पीढ़ी से मिलकर सुख-दुख में एक साथ रहकर सेवा के लिए समर्पित हैं. उक्त बातें इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट तीन सौ बाइस ई के जिलापाल गणवंत मल्लिक ने रविवार को कही. मौका था लायंस क्लब ऑफ भागलपुर की ओर से मुंदीचक स्थित गार्डन में आयोजित डायमंड जुबली समारोह का. इससे पहले समारोह का उद्घाटन जिलापाल गणवंत मल्लिक, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष, सम्मानित अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, निवर्तमान जिलापाल विनोद अग्रवाल, संगीता नंदा, डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन, कैबिनेट सचिव डॉ पंकज टंडन, कैबिनेट कोषाध्यक्ष मनोज संकल्प ने संयुक्त रूप से किया.

शिक्षाविद् राजीवकांत मिश्रा ने कहा कि सेवा परमो धर्म: के सिद्धांत पर लायंस क्लब ऑफ भागलपुर ने स्थापना काल 1961 से अपना सफर तय किया है. इसके चार्टर अध्यक्ष भागलपुर रेंज के आरक्षी उपमहानिदेशक आरएन राय थे. दो मार्च 1962 को क्लब का चार्टर बिहार के तत्कालीन राज्यपाल डॉ जाकिर हुसैन से मिला, जिससे क्लब के पदाधिकारी व सदस्य गौरवान्वित हैं.

राज सोनी की कॉमेडी से लोटपोट हुए दर्शक

अध्यक्ष मनीष बुचासिया ने अतिथियों का स्वागत किया. कहा कि मधुमेह जागरूकता अभियान में डिस्ट्रिक्ट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने में विशिष्ट योगदान के लिए क्लब को भी सम्मानित किया जा चुका है. राज सोनी ने अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट कर दिया. प्रशंसा दत्ता ने नृत्य से सबका मन मोह लिया. पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर ने कहा जहां सेवा की जरूरत होती है, वहां लायन सदस्य अवश्य मिलते हैं. मौके पर संयोजक ज्योति पुंज मेहरोत्रा, सीए अम्बरीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, प्रवीण कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद साह, सीए पुनीत चौधरी, प्रदीप जालान, अमर नाथ चमड़िया, प्रणव मिश्रा, सागर सुमन, सचिव राजेश झूनझूनवाला, सुरेश भिवानीवाला, ई रंजीत कुमार सिंह, सृष्टि अग्रवाल, रूपम गुप्ता, निधि बुचासिया, नीलम चमड़िया आदि का योगदान रहा.

लायंस इंटरनेशनल जिला तीन सौ बाइस ई की हुई मीटिंग

इससे पहले लायंस इंटरनेशनल जिला तीन सौ बाइस ई की तृतीय कैबिनेट मीटिंग मुंदीचक स्थित गार्डन भागलपुर में की गयी. उद्घाटन जिलापाल लायन गणवंत मल्लिक ने किया. रीजन चेयरपर्सन एवं जोन चेयरपर्सन ग्रुप में प्रथम स्थान डाॅ आभा कुमारी ने, द्वितीय स्थान प्रशांत सुचंति ने एवं तृतीय स्थान शुभांकर झा ने प्राप्त किया. 22 एवं 23 मार्च को पटना में 44वां अधिवेशन होगा. मीटिंग में मार्केटिंग चेयरपर्सन अविनाश साह, प्रवीण कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद साह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >