VIDEO:भागलपुर के घोघा में 140 साल से जारी है दंगल की परंपरा, कुश्ती लड़ने देशभर से आते हैं पहलवान

VIDEO: बिहार के भागलपुर अंतर्गत घोघा में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है.140 साल से ये प्रतियोगिता करायी जा रही है.

भागलपुर के घोघा का दंगल प्रतियोगिता काफी प्रसिद्ध है. सरस्वती नाट्यकला मंदिर के प्रागंण में तीन दिवसीय ऐतिहासिक अंतरराज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यहां कुश्ती देखने के लिए जनसैलाब उमड़ा रहा. यहां दिल्ली व बनारस समेत कई जगहों के नामचीन पहलवान कुश्ती लड़ने पहुंचे. इनके दंगल को देखने हजारों लोग मैदान में जमा हुए. अखाडे़ में देश के कई राज्य से पहलवान आए और अपने दांव-पेंच दिखाया. बता दें कि सरस्वती नाट्यकला मंदिर प्रांगण में 140 सालों से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है. तीन दिनों तक यह प्रतियोगिता चलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >