Bhagalpur news भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा

भागवत कथा सह महापुराण ज्ञान यज्ञ को लेकर जानीडीह कथा स्थल परिसर से गाजे बाजे के साथ विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

भागवत कथा सह महापुराण ज्ञान यज्ञ को लेकर जानीडीह कथा स्थल परिसर से गाजे बाजे के साथ विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यजमान दंपती प्रमोद गुप्ता व उनकी धर्म पत्नी रानी देवी श्रीमद् भागवत पुराण सिर पर लिए शोभायात्रा की अगुवाई कर आगे आगे चल रही थी. कलशशोभा यात्रा में 1751 महिलाएं शामिल थी. दर्जनों घुड़सवार दस्ता धर्म ध्वजा लहराते राधे-राधे जय श्री राधे के धार्मिक उद्घोषों से उत्साह बढ़ रहे थे. शोभायात्रा चार किलोमीटर परिभ्रमण करते हुए सत्य कुटीर आश्रम के अमृत कूप से जलभरी की. जलभरी के बाद कलश यात्रा ब्रह्मचारी टोला, गोलसड़क, कुलकुलिया, आठगावा होते कथा स्थल जानीडीह पहुंची. कथा स्थल की विधिवत् प्रदक्षिणा कर सभी महिलाएं निर्धारित स्थान पर कलश को स्थान दे कलश यात्रा का समापन किया. कलश शोभायात्रा में आशीष राय, अनुज राय, उदय सिंह, राजेंद्र राय, संजय यादव, श्याम यादव, रिंकू चौधरी, गोपाल राय सहित काफी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण साथ चल रहे थे. आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 20 मार्च शुक्रवार से 26 मार्च गुरुवार तक कथा होगा. मुख्य कथा वाचक वृंदावन श्री धाम से पधारी कथा वाचिका पुज्या बहन जया मिश्रा जी कथा का व्याख्यान करेंगी. दूर दराज से आने वाले श्रोताओं के लिए ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था कमेटी की ओर से की गयी है.

भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

शाहकुंड जगरिया पंचायत के माणिकपुर गांव में भागवत कथा को लेकर महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. कलश शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से निकलकर गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची. शोभायात्रा में भगवान के जयकारे से गांव में भक्ति का माहौल कायम है. प्रवचन वृंदावन की कथा वाचिका ब्रजप्रिया किशोरी जी करेंगी. प्रवचन 26 मार्च तक होगा. यजमान सहित ग्रामीण भागवत कथा को सफल बनाने में जुटे हैं. सुखसरोवर के मां वागेश्वरी मंदिर में चैती नवरात्र को लेकर महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली. शिवशंकरपुर शिवमंदिर से जल भरकर कलश शोभायात्रा शाहकुंड का भ्रमण करते हुए वागेश्वरी मंदिर पहुंची. वहीं तीसरी कलश शोभायात्रा सजौर के भंडारवन गांव के दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र को लेकर निकाली गयी. सजौर दुर्गा मंदिर से कलश शोभायात्रा भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >