Bhagalpur news जदयू नेता ने डेयरी संचालक को पीटा

भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजूटोल गांव में रविवार की सुबह करीब आठ बजे दूध लेन-देन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है

नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजूटोल गांव में रविवार की सुबह करीब आठ बजे दूध लेन-देन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है. कुशहा के सतन साह का पुत्र परमजीत कुमार भोजूटोल गांव में किसी व्यक्ति के दरवाजे पर डेयरी चलाता है, जहां पशुपालक दूध देने जाते हैं. भोजूटोल के शंकर शर्मा का पुत्र मनीष शर्मा उर्फ मनीष नागर वहां से नियमित दूध खरीदता है. विक्रेता के बकाया पैसा मांगने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. कुशहा के परमजीत के परिजन सूरज ने बताया कि जदयू नेता मनीष दबंगई कर गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर केन और दुग्ध मापक यंत्र को तोड़ केन क्षतिग्रस्त कर दिया. मामले में परमजीत कुमार ने भवानीपुर थाना में भोजूटोल गांव के शंकर शर्मा के पुत्र मनीष शर्मा व स्व रघुनंदन शर्मा के पुत्र अमिताभ शर्मा पर गाली-गलौज कर लाठी व केन से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगा आवेदन दिया है. मनीष ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया. मनीष ने भी प्रथम पक्ष के विरुद्ध भवानीपुर थाना में गाली-गलौज व मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगा कर आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन मिला है. पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

चोरी गये पंपिंग सेट के साथ आरोपित गिरफ्तार

चोरी गये पंपिंग सेट के साथ आरोपित गिरफ्तार. गिरफ्तार आरोपित कंचनपुर कदवा का निशु कुमार है. आठ फरवरी को कंचनपुर कदवा के अखिलेश मिस्त्री ने आवेदन दिया कि बासा में रखे पंपिंग सेट को निशु कुमार ने रात में चोरी कर लिया है. कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने चोरी गये पंपिग सेट के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया है.

अलग-अलग मामलों में चार वारंटी गिरफ्तार

कहलगांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र से पुलिस ने चार वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आया युवक सिक्कों गोस्वामी उर्फ सिक्कों मंडल पिता प्रेम सागर मंडल, छोटेलाल गोस्वामी उर्फ निरो गोस्वामी उर्फ निरंजन गोस्वामी पिता बिंदेश्वरी गोस्वामी तथा राजेश मंडल पिता ब्रह्मदेव मंडल ग्राम कुशापुर व छोटू यादव उर्फ़ अश्विनी कुमार यादव पिता अर्जुन यादव ग्राम नादिया टोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी थाना प्रभारी अतुलेश कुमार सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >