जगदीशपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस के आश्वासन पर 2 घंटे बाद उतरा

प्रेमिका से शादी की जिद में एक युवक टावर पर चढ़ गया। परिजनों के मना करने के बाद युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। पुलिस और ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बाद युवक 2 घंटे बाद नीचे उतरा।

जगदीशपुर. जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी दक्षिणी पंचायत के नया टोला में कथित प्रेमिका से शादी करने की जिद में एक युवक टावर पर चढ़ गया. युवक की पहचान पुरैनी नया टोला निवासी एहसान के रूप में हुई है. युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.

परिजनों के शादी से इनकार के बाद टावर पर चढ़ा

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक के परिजनों ने उसकी कथित प्रेमिका से शादी कराने से इनकार कर दिया था. इसके बाद युवक टावर पर चढ़ गया और उक्त लड़की से शादी कराने की मांग करने लगा. काफी देर तक युवक टावर पर ही रहकर अपनी मांग पर अड़ा रहा.

ग्रामीणों और परिजनों ने काफी देर तक समझाया

युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों और गांव के लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाया. लोगों ने उसे समझाकर नीचे आने की अपील की, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा. इसके बाद मामले की सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी गयी.

पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद नीचे उतरा

सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने लगी. करीब दो घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद युवक पुलिस की बात मानने को तैयार हुआ. बताया गया कि युवक इस शर्त पर टावर से नीचे उतरा कि उसकी कथित प्रेमिका से शादी करा दी जाएगी. इसके बाद वह टावर से नीचे आया.

पुलिस युवक को थाने ले गयी

टावर से उतरने के बाद जगदीशपुर पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गयी. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. युवक के टावर पर चढ़ने और शादी की मांग को लेकर गांव में काफी देर तक चर्चा होती रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋषव मिश्रा कृष्णा

ऋषव मिश्रा कृष्णा प्रिंट माध्यम में पिछले 22 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. फिल्म, शिक्षा और गीत लेखन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >