भागलपुर ऋषभ मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट- जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर भागलपुर पुलिस की ओर से मध्य रात्रि विशेष चेकिंग अभियान शुरू करने से अपराधियों में हड़कंप मच गया. यह अभियान पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा/अभियान) के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे जिले में पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है. अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की जा रही है. देर रात सड़कों पर निकलने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. इसके अलावा होटल, धर्मशाला और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी व्यापक स्तर पर तलाशी और सत्यापन अभियान चलाया गया. अभियान की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव खुद मैदान में उतरकर निगरानी कर रहे हैं. वे विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि अभियान पूरी तरह प्रभावी हो सके.
Bhagalpur. आधी रात एक्शन में आयी भागलपुर पुलिस, जिलेभर में चला सघन चेकिंग अभियान
आधी रात एक्शन में आयी भागलपुर पुलिस, जिलेभर में चला सघन चेकिंग
