श्रावणी मेला की तैयारी जिला प्रशासन के स्तर से शुरू

विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी जिला प्रशासन के स्तर से शुरू कर दी गयी है. सभी संबंधित पदाधिकारियों को मेला की कार्ययोजना तैयार करने का जिला सामान्य शाखा ने निर्देश दिया है. इस पर मंगलवार को समीक्षा भवन में बैठक होगी.

विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी जिला प्रशासन के स्तर से शुरू कर दी गयी है. सभी संबंधित पदाधिकारियों को मेला की कार्ययोजना तैयार करने का जिला सामान्य शाखा ने निर्देश दिया है. इस पर मंगलवार को समीक्षा भवन में बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता डीएम करेंगे. बैठक में भागलपुर-सुलतानगंज मार्ग (एनएच-80) पर भी चर्चा होगी. इस मार्ग का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है. कांवरियों को दी जानेवाली सुविधा पेयजल, सुरक्षा, परिवहन आदि पर चर्चा होगी. बैठक में सुलतानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भी भाग लेंगे. सोमवार को नगर परिषद की बैठक में तैयारी की प्रारंभिक रणनीति चर्चा हुई है. इसमें लिये गये प्रस्ताव पर समीक्षा भवन में होनेवाली बैठक में चर्चा होगी. यह मेला 22 जुलाई को शुरू होगी, जबकि 19 अगस्त को इसका समापन होगा. सभी प्रखंडों में हुई समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में सोमवार को जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने आवंटित प्रखंड का भ्रमण किया गया. साथ ही उनकी उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. सुबह 10:15 बजे सभी कर्मियों की उपस्थिति की जांच भी की गयी. बैठक में प्रखंडों के लंबित कार्यों की भी समीक्षा के साथ सभी विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >