Bhagalpur news भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम इंडोनेशिया रवाना

बाली (इंडोनेशिया) में 14 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन सीनियर व अंडर-21 आयु वर्ग के शृंखला में भाग लेने वाली भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है.

बाली (इंडोनेशिया) में 14 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन सीनियर व अंडर-21 आयु वर्ग के शृंखला में भाग लेने वाली भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम की घोषणा भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई राजा राव ने की. भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव-सह-राष्ट्रीय चयनकर्ता गौरी शंकर ने बताया कि टीम चेन्नई (तमिलनाडु) से शुक्रवार को बाली के लिए रवाना हो गयी. सीनियर पुरुष टीम के कप्तान तेलंगाना के सबवत बाबू नायक व सीनियर महिला टीम की कप्तान आंध्रप्रदेश की मस्वरपू राधाश्रवन्ति होंगी. भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम को भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो नवल किशोर यादव, भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तकनीकी सलाहकार श्रीनिवास राव, संयुक्त सचिव शौकत अली मंसूरी, कौशल दीक्षित,अतुल इंग्ले, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन नरेश चंद्राकर, लक्ष्मीकांत शर्मा ने शुभकामनाएं दी. जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी. घोषित भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम इस प्रकार है.

सीनियर पुरुष टीम :

सबवत बाबू नायक ( कप्तान ),परक शशिधर, शिवजी गांधी, (तेलंगाना),आर निखिश, सी अनीशब(तमिलनाडु), तेलारी अनिल (आंध्रप्रदेश), अमल कृष्णा बीएस (केरल),साहिल सैनी (दिल्ली),सूरज कुमार (बिहार,नवगछिया), रामू सिंह (छत्तीसगढ़), आर्यन मान (हरियाणा).

अंडर-21 पुरुष टीम :

के सुनील राज (कप्तान), जीवा एमवी मदन राज, जीमोतिष कुमार, श्रवनन कानन वी (तमिलनाडु), नवीन (तेलंगाना),पी शिवमणी कृष्णा, एस वेंकेटेसुलु (आंध्रप्रदेश),आर्यन (दिल्ली), ध्रुव कौशिक (हरियाणा), वेदला रवि कुमार (पुडुचेरी), हर्ष धेतरवाल (राजस्थान), नवीन बीजे,आकाश बीपी, जेसन डीन (कर्नाटक), लोकेश गांवकर (गोवा), शेख सरफराज (महाराष्ट्र). प्रशिक्षक : मंगेश शेखर (तमिलनाडु), प्रबंधक : वाई राजा राव

सीनियर महिला टीम :

मस्वरपू राधाश्रवन्ति (कप्तान), लिकिता (आंध्रप्रदेश), के गायत्री, पी श्री गायत्री (तमिलनाडु), लावण्या (कर्नाटक), कुमकुम सोनी, हर्षिता (राजस्थान), गीतांजलि राय (छत्तीसगढ़), प्रीति (दिल्ली), दुग्गिरला भावना देवी, अथेली मनसा, देवला श्रवणी (तेलंगाना). प्रशिक्षक : एसके सुरेश (तमिलनाडु), प्रबंधक : डॉ वाई प्रमिला रानी (छत्तीसगढ़).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >