आज सुबह 9 बजे सैंडिस कंपाउंड में होगा मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा करेंगे ध्वजारोहण

भागलपुर में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. सैंडिस कंपाउंड में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जहाँ प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर भी झंडोत्तोलन होगा.

Bhagalpur News: भागलपुर में आज स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सैंडिस कंपाउंड में आयोजित होगा. सुबह ठीक 9 बजे जिले के प्रभारी मंत्री सह नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे. समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शहर के प्रमुख सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी निर्धारित समय के अनुसार झंडोत्तोलन होगा. पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और समारोह को शांतिपूर्ण तथा गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है.

सैंडिस कंपाउंड में होगा मुख्य आयोजन

भागलपुर जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह सैंडिस कंपाउंड में आयोजित किया जाएगा. समारोह में झुनझुनवाला बालिका उच्च विद्यालय और मोक्षदा बालिका इंटर स्कूल की छात्राएं राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करेंगी. राष्ट्रीय धुन के लिए सीटीएस की बैंड टीम भाग लेगी.


कार्यक्रम में बीएमपी, बिहार गृह रक्षा वाहिनी और जिला पुलिस की टुकड़ियां परेड में हिस्सा लेंगी. इसके अलावा मद्य निषेध विभाग की सुरक्षा बल, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियां भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी. समारोह के दौरान दो श्रेष्ठ परेड टुकड़ियों और दो बच्चों की परेड टुकड़ियों का चयन कर उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

शहर के इन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर के विभिन्न प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी आयोजित होगा. प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की ओर से तिलकामांझी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस (लाजपत पार्क), सरदार वल्लभभाई पटेल (कचहरी चौक), सरदार भगत सिंह (नाथनगर और घंटाघर), डॉ. बीआर आंबेडकर (स्टेशन चौक), जयप्रकाश नारायण (सदर अस्पताल), त्रिमूर्ति (भीखनपुर), डॉ. राजेंद्र प्रसाद (परिसदन), राजाराम मोहन राय (समाहरणालय), स्वामी विवेकानंद (टाउन हॉल), दीपनारायण सिंह (घंटाघर), वीर कुंवर सिंह (जीरो माइल) और चंद्रशेखर आजाद (आदमपुर चौक) की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

Bhagalpur News: जानिए आज का पूरा झंडोत्तोलन कार्यक्रम

भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस पर प्रमुख सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया है.

झंडोत्तोलन का समय 08.00 बजे : जिलाधिकारी आवासीय कार्यालय 08.56 बजे : बीएयू

09.00 बजे : सैंडिस कंपाउंड 09.45 बजे : आयुक्त कार्यालय

10.00 बजे : आइजी कार्यालय 10.30 बजे : टीएमबीयू

10.35 बजे : नगर निगम

Also Read: बिहार : स्कूल बढ़े पर 38.5% स्टूडेंट ही 12वीं तक पहुंचे, पढ़ाई छोड़कर कहां जा रहे हैं बच्चे?

Also Read: वाघा बॉर्डर की तर्ज पर पूर्णिया में आज रात 12:01 बजे फहरेगा तिरंगा, पढ़ें 1947 से चली आ रही इस अद्भुत परंपरा का इतिहास



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >