Bhagalpur news पिकअप वैन के धक्का से घर क्षतिग्रस्त, एक जख्मी

सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य सड़क पर कटहल लदा पिकअप वैन ने धक्का मार कर एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना में गृह स्वामी पिंटू कुमार जख्मी हो गया.

सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य सड़क पर कटहल लदा पिकअप वैन ने धक्का मार कर एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना में गृह स्वामी पिंटू कुमार जख्मी हो गया. जख्मी गृहस्वामी को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये. पुलिस ने पिकअप वैन को कब्जे में लिया. चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

टेंपो से विदेशी शराब ले जाता तस्कर धराया

सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक टेंपो से विदेशी शराब ले जा रहे तस्कर को गुप्त सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टेंपो को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि विदेशी शराब 750 एमएल की आठ बोतल बरामद हुई है. तस्कर अकबरनगर के श्रीरामपुर के रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया. टेंपो चालक मसुदनपुर, गोविंदपुर के सुबोध मंडल को भी गिरफ्तार किया गया. प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पुलिस कर रही है.

किशोरी ने की आत्महत्या, शव पोस्टमार्टम में भेजा

पीरपैंती हरदेवचक पंचायत के फूलजोरी गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पिता बाहर रहकर काम करते हैं. घर में मां बीमार थी. गांव के लोगों ने बताया कि काम को लेकर दो बहनों मेें कहासुनी हो गयी थी. इसी बात को लेकर वह बकरी चराने गयी व फांसी लगा ली. परिजनों ने इसकी सूचना सरपंच पति डोमन यादव उर्फ शिवकुमार यादव को दी. उन्होंने इसकी सूचना इशीपुर पुलिस को दी. मौके पर इशीपुर थानाध्यक्ष ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. परिजनों ने थाने में आवेदन देकर कहासुनी की बात कही है.

बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कहलगांव अंतिचक थाना क्षेत्र के नंदगोला से पुलिस ने एक व्यक्ति को बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है. पीड़िता के मां ने थाने में मामला दर्ज कराया गया है. आवेदन में बच्ची की मां ने व्यक्ति पर उनकी पांच वर्षीया पुत्री से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि बच्ची की मां ने थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके आधार थाना क्षेत्र के नंदगोला के हरेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया है. बच्ची की मेडिकल जांच करायी गयी है. अगरतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >